मीडिया मुग़ल

महिला के साथ बीजेपी अध्‍यक्ष का वीडियो वायरल

Breaking News

मुंबई: महाराष्ट्र में भारतीय जनता पार्टी ने अपने सोलापुर जिलाध्यक्ष श्रीकांत देशमुख का वह वीडियो सामने आने के बाद उन्हें पद से हटा दिया है, जिसमें वह एक महिला के साथ दिखाई दे रहे हैं। पार्टी के एक अधिकारी ने बताया कि मुंबई पुलिस ने जबरन वसूली की देशमुख की शिकायत पर महिला के खिलाफ एक मामला दर्ज किया है।

प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष चित्रा वाघ ने कहा, श्रीकांत देशमुख से जुड़ा एक वीडियो सामने आया है और उनके इस्तीफे के बाद प्रदेश भाजपा अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने उन्हें हटा दिया है। वाघ ने कहा कि वीडियो क्लिप में दिख रही महिला को आगे आकर पुलिस में शिकायत दर्ज करानी चाहिए।

वीडियो क्लिप रिकॉर्ड करने वाली महिला ने आरोप लगाया था कि देशमुख का उनके साथ प्रेम प्रसंग था, लेकिन उन्होंने उसे धोखा दिया। इस बीच, मुंबई पुलिस ने दो दिन पहले देशमुख की शिकायत पर, वीडियो में दिख रही महिला के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। अधिकारी ने कहा कि देशमुख ने कहा था कि मुंबई के ओशिवारा की रहने वाली 32 वर्षीय एक महिला ने उन्हें ‘फंसाया’ था।(साभार एन बी टी)

Related posts

अब और गिरफ्तारी की तो चारों को छुड़वा लेंगे…निहंगों ने दी धमकी

sayyed ameen

पाकिस्‍तान ने हमें खुद को दे दिया तो भी नहीं लेंगे, लोन कौन चुकाएगा…

sayyed ameen

कॉम्प्लेक्स में निर्माणाधीन पुल गिरा, 13 लोग घायल

sayyed ameen