मीडिया मुग़ल

बड़ी बहन ने अपने सामने कराया 13 साल की लड़की का गैंगरेप!

Crime

लखीमपुर खीरी: उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में मंगलवार को गन्ने के खेत में 13 साल की एक किशोरी का शव मिलने से हड़कंप मच गया था।
मामले की शुरुआती जांच में उसके साथ चार लोगों के बलात्कार (Teenager Gang rape) किए जाने की बात सामने आई है। मामले में गिरफ्तार 7 लोगों में उसकी बड़ी बहन भी शामिल है। लड़की की बड़ी बहन का अन्य अभियुक्तों में से चार युवकों से नाजायज संबंध थे, जिसका वह विरोध करती थी। इसे लेकर दोनों बहनों के बीच अक्सर झगड़ा होता था।

पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन ने बुधवार को बताया कि 13 वर्षीय एक लड़की शौच के लिए खेत गई थी। दोपहर बाद कुछ ग्रामीणों ने खेत में उसका शव पाकर पुलिस को इसकी सूचना दी थी। इस मामले में कुल सात लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें मृतका की बड़ी बहन भी शामिल है। जांच में पाया गया है कि चार युवकों ने लड़की की हत्या से पहले उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया था और लड़की की बड़ी बहन ने आरोपियों की मदद की थी। मौका-ए-वारदात पर छह युवक और लड़की की बहन मौजूद थी। उनमें से रणजीत चौहान, अमर सिंह, अंकित और संदीप चौहान ने लड़की के साथ बलात्कार किया था जबकि दीपू और अर्जुन रखवाली कर रहे थे।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि वारदात की शिकार हुई लड़की की बड़ी बहन का अन्य अभियुक्तों में से चार युवकों से नाजायज संबंध थे, जिसका वह विरोध करती थी। इसे लेकर दोनों बहनों के बीच अक्सर झगड़ा होता था। उन्होंने बताया कि इसी रंजिश को लेकर बड़ी बहन ने अपने साथियों के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम देने का फैसला किया और उसे शौच के बहाने गन्ने के खेत में लेकर गई, जहां घटना को अंजाम दिया गया। बाद में लड़की का गला उसके दुपट्टे से घोंट कर उसकी हत्या कर दी गई। पकड़े गए अभियुक्तों ने अपना गुनाह कुबूल कर लिया है।(साभार एन बी टी)

Related posts

अगर मैं जिंदा रहा तो दुनिया के साथ अन्याय होगा

sayyed ameen

पूरे परिवार को बंधक बनाकर लूटा 2 करोड़ कैश, खौफनाक साजिश

sayyed ameen

गुस्‍साए बेटे ने पांव से गर्दन दबाकर मां की हत्या कर डाली

sayyed ameen