मीडिया मुग़ल

70 लोगों को लेकर जा रही बस तालाब में पलटी…

Breaking News

सीतापुर: उत्तर प्रदेश के सीतापुर से भीषण सड़क दुर्घटना की खबर सामने आ रही है। बस 70 यात्रियों को लेकर जा रही थी। कोहरे के कारण बस चालक को रास्ते का अंदाजा नहीं हुआ। गाड़ी अनियंत्रित हुई और तालाब में गिर गई। हादसे में 35 सवारी घायल हुए हैं। इसमें से पांच की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम घटनास्थल पर पहुंची। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घने कोहरे के कारण हादसा होने की बात कही जा रही है। बुधवार की देर रात अनियंत्रित होकर बस पुलिया के नीचे जाकर तालाब में पलट गई। प्रदेश में कोहरे के असर को देखते हुए पिछले दिनों सरकार की ओर से रात में बसों के परिचालन को नियंत्रित किए जाने का निर्देश जारी हुआ था। बस छत्तीसगढ़ जा रही थी।

सीतापुर रेउसा थाना क्षेत्र में बुधवार की रात बड़ा रोड एक्सिडेंट हुआ। मजदूरों को लेकर छत्तीसगढ़ जा रही बस अनियंत्रित होकर रेउसा के पास पुलिया के नीचे तालाब में जा गिरी। एक्सीडेंट के बाद बस पलट गई। बस में कुल 70 मजदूरों के सवार होने की बात सामने आई है। हादसे में 35 यात्रियों के घायल होने की सूचना है। बस एक्सिडेंट की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस और प्रशासन की टीम पहुंची। सभी घायलों को सीएचसी और रेउसा में भर्ती कराया गया है। घायलों में से पांच की हालत गंभीर बताई जा रही है। यूपी में रोडवेज की बसों पर रात में चलने पर रोक लगाई है। कोहरे के असर के कारण यह निर्णय लिया गया है। टूरिस्ट बस होने के कारण इसके चलने पर रोक नहीं थी। हालांकि, कोहरे ने इस बस को अपना शिकार बना लिया।

घने कोहरे के कारण हादसा

सीतापुर के रेउसा इलाके में घने कोहरे और धुंध की वजह से यह सड़क हादसा हुआ। बस हादसे के सम इसमें 70 लोग सवार थे। सभी यात्री मजदूर बताए जा रहे हैं। रेउसा के भिठना, दलपतपुर और कुशमोरा गांवों से ये लोग एक प्राइवेट बस किराए पर लिए थे। वहां से मजदूरी करने छत्तीसगढ़ जा रहे थे। रेउसा- तम्बौर रोड पर खरौंहा और खुरवालिया के बीच बुधवार की रात करीब 11:15 बजे बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में पलट गई। बस के पलटते ही यात्रियों में चीख पुकार मच गई।

घायलों को सीएचसी रेउसा लाया गया

हादसे की जानकारी मिलते ही आसपास के गांवों के लोग वहां पहुंचे। पुलिस को घटना की सूचना दी गई। पुलिस भी आनन फानन में घटनास्थल पर पहुंची। घायलों को बस से निकालकर सीएचसी रेउसा लाया गया। अस्पताल में घायलों की संख्या को देखते ही हड़कंप मच गया। तत्काल डॉक्टरों को जानकारी दी गई। पहले 20 लोगों के घायल होने की सूचना आई। बाद में घायलों की संख्या बढ़कर 35 पहुंच गई।

घायलों में पांच यात्रियों की हालत गंभीर बनी थी। घायल भिठना निवासी संतोष, नेकराम, संतराम, श्रीराम और राकेश को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। इस मामले में थानाध्यक्ष मुकुल वर्मा ने कहा कि बस सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरी थी। इसमें करीब 20 लोग घायल हुए हैं। कुछ घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया है।(साभार एन बी टी)

Related posts

पत्नी सदमे में, डर गया हमारा परिवार…नहीं पता था ऐसा होगा

sayyed ameen

छोटा राजन की शादी में मुस्कुराते दाऊद इब्राहिम और महजबीन स्टेज पर

sayyed ameen

अटल के परिवार ने सरकारी सुविधाएं लेने से मना किया