मीडिया मुग़ल

सरोज पांडेय ने राहुल को ‘जोकर’ और प्रियंका को बताया घरेलू महिला

Politics

रायपुर
कांग्रेस पार्टी में प्रियंका गांधी की आधिकारिक एंट्री के बाद से ही भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) लगातार उसपर तंज कस रही है। अब बीजेपी की सांसद सरोज पांडेय ने इशारों ही इशारों में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की तुलना जोकर से की है। सरोज ने कहा कि कांग्रेसी लोग प्रियंका को तुरुप का इक्का कह रहे हैं, इसका मतलब वे अब तक जोकर से खेल रहे थे।
छत्तीसगढ़ से बीजेपी की राज्यसभा सांसद सरोज पांडेय ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा, ‘इतने सालों में कांग्रेस अपनी पार्टी में एक महिला कार्यकर्ता नहीं खोज पाई, जो महासचिव बन सके? उन्हें सिर्फ गांधी परिवार से एक घरेलू महिला मिली। वे उन्हें (प्रियंका गांधी को) इक्का कहते हैं, इसका मतलब है कि अभी तक वे जोकर से खेल रहे थे।’
गौरतलब है कि प्रियंका गांधी को कांग्रेस में महासचिव बनाए जाने के साथ ही उन्हें पूर्वी उत्तर प्रदेश का प्रभारी भी बनाया गया है। फरवरी के पहले हफ्ते में प्रियंका आधिकारिक रूप से अपना पद संभालेंगी। एक तरफ प्रियंका की एंट्री से जहां कांग्रेस काफी उत्साहित है, वहीं बीजेपी लगातार कांग्रेस पर वंशवाद के आरोप लगा रही है।

Related posts

बिजली की बदहाली BJP की देन, धरना देकर चुनावी हार का मातम मना रहे:इक़बाल

AAP को पंजाब जैसे चमत्कार की आस, कांग्रेस भी तैयार

sayyed ameen

‘मुर्गा, बकरा, मछली की बजाय खाओ ज्यादा बीफ’… मंत्री का विवादित बयान

sayyed ameen