मीडिया मुग़ल

कांग्रेस में शामिल होंगे वरुण गांधी? राहुल गांधी ने कहा – मालूम नहीं…

Politics

बीजेपी नेता वरुण गांधी के कांग्रेस में शामिल होने की अटकलों को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का बयान आया है। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा है कि वरूण गांधी के कांग्रेस में शामिल होने संबंधी अटकलों की कोई जानकारी नहीं है।

इससे पहले कांग्रेस अध्यक्ष ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) पर शुक्रवार को आरोप लगाया कि भाजपा नीत राजग सरकार में हर जगह उसकी छाप दिखाई देती है और यह संगठन देश की सभी संस्थाओं में घुसना एवं उन्हें नियंत्रित करना चाहता है।

उन्होंने कहा, ‘आरएसएस भाजपा की जननी है। उसे लगता है कि देश में वही एकमात्र संस्था है। वे सभी अन्य संस्थाओं में घुसना चाहते हैं और उन्हें नियंत्रित करना चाहते हैं। राहुल ने कहा कि उसकी मानसिकता के कारण न्यायपालिका और शिक्छा क्षेत्रों समेत देश में हर जगह अराजकता फैल गई है।

उन्होंने यहां बुद्धिजीवियों के साथ बातचीत के दौरान कहा, ‘हमें लगता है कि कुछ लोगों के एक समूह या किसी एक विचारधारा को नहीं, बल्कि भारत के 1.2 अरब लोगों को देश चलाना चाहिए। कांग्रेस नेता ने कहा कि अहम संस्थाओं की कार्यप्रणाली के मामले में उनकी पार्टी की सोच सत्तारूढ़ भाजपा से अलग है।

उन्होंने कहा, ‘अहम संस्थाओं को देश की किस प्रकार सहायता करनी चाहिए, इस बारे में हमारी सोच अलग है। पार्टी विकेंद्रीकरण, संस्थाओं की स्वतंत्रता और संवैधानिक सम्प्रभुता का सम्मान करती है।’ राहुल ने कहा, ‘शिक्षा और स्वास्थ्य सेवा प्रणालियों पर कब्जे एवं एकाधिपत्य को चुनौती दिए जाने की आवश्यकता है।’

वहीं, टेलीग्राफ में प्रकाशित खबर के अनुसार, बीते दिनों वरुण गांधी ने एक कार्यक्रम में कहा था कि मेरी मां दोनों एनडीए सरकारों में कैबिनेट मंत्री रही हैं और मेरे साथ गरिमापूर्ण व्यवहार किया गया है। मुझे कोई शिकायत नहीं है।

Related posts

बयान, तारीफ और मायने…तैयार हो रही है चुनाव के बाद की बिसात

sayyed ameen

आज से बिहार में एक दो नहीं बल्कि तीन यात्राएं

sayyed ameen

सालों बाद एतिहासिक गांधी मैदान में कांग्रेस रैली, राहुल का नया दांव