मीडिया मुग़ल

मुसलमानों सहित सभी वर्गों को BJP पर भरोसा:गहलोत

Politics

रायपुर ।केन्द्रीय मंत्री थावर चंद गहलोत ने शनिवार को यहां दावा किया कि भाजपा के सदस्यता अभियान को मुस्लिम समुदाय की ओर से भी अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। भाजपा के वरिष्ठ नेता गहलोत शहर में पार्टी का सदस्यता अभियान शुरू करने के बाद पत्रकारों से बात कर रहे थे। गहलोत ने कहा कि पार्टी अपनी सदस्यता का 20 प्रतिशत विस्तार करना चाहती है। उन्होंने कहा कि कुछ लोग भाजपा को मुस्लिम विरोधी बताते हैं, लेकिन “हम सभी के कल्याण के बारे में सोचते हैं।” गहलोत ने कहा, “रायपुर में सदस्यता अभियान के दौरान बड़ी संख्या में मुस्लिम पुरुष और महिलाएं पार्टी में शामिल हुए, जो स्पष्ट रूप से दर्शाता है कि समाज के सभी वर्गों को भाजपा और मोदी (प्रधानमंत्री) के नेतृत्व पर भरोसा है।”

Related posts

बड़े रोल की तैयारी में ममता बनर्जी, किंगमेकर बनने पर है नजर

‘दुख भरे दिन बीते रे भइया’ कांग्रेस जॉइन करेंगे वरुण गांधी?

sayyed ameen

5 कारण जिसके चलते बन सकते हैं कांग्रेस अध्यक्ष पद के उम्मीदवार

sayyed ameen