मीडिया मुग़ल

बदमाशों ने पीछा कर रुकवाई बाइक और फिर मार दी गोली

Crime

नालंदा
बिहार का नालंदा जिला सोमवार को गोलियां की आवाज से गूंज गया। यहां बिंद थाना क्षेत्र में बेखौफ बदमाशों ने दिनदहाड़े बाइक सवार युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान पटना जिले के बाढ़ थाना क्षेत्र के गुलाबबाग गांव निवासी अरुण यादव के रूप में हुई है। मामले की जानकारी पाते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी है।

मिली जानकारी के मुताबिक, बिंद थाना क्षेत्र के बेनार- सकसोहरा मार्ग पर प्रेमनगर पुलिया के पास अपराधियों ने वारदात को अंजाम दिया है। बताया जाता है कि मृतक अरुण यादव बाढ़ क्षेत्र में ई – रिक्शा का शो रूम चलाता है।

‘बाइक रुकवाई और फिर गोली मार दी’
मृतक के साथ जा रहे सहकर्मी अभिषेक कुमार ने बताया कि वह अपने मालिक के साथ बाइक से बिहारशरीफ से बाढ़ लौट रहा था। इसी बीच बिंद थाना क्षेत्र के बेनार- सकसोहरा मार्ग पर प्रेमनगर पुलिया के समीप बाइक सवार दो बदमाशों ने पीछा करके उनकी बाइक रुकवाई और फिर गोली मार दी। उसके बाद बदमाशों ने उनके गले से सोने का चैन छीनी और फरार हो गए।
प्रत्यक्षदर्शी अभिषेक कुमार ने बताया कि आनन फानन में अरुण को इलाज के लिए अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। अरुण की मौत की खबर के बाद परिजन थाने पहुंचे और जमकर हंगामा किया।

इलाके की नाकेबंदी कर जांच में जुटी पुलिस: थानाध्यक्ष
इस मामले पर बिंद थानाध्यक्ष अभय कुमार ने बताया कि इलाके में नाकेबंदी कर दी गयी है। हत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।(साभार एन बी टी)

Related posts

गर्ल्स हॉस्टल में लड़की के भेष में घुसा चोर,पुलिस पकड़ नहीं पा रही

सांसद, मेयर और आजसू सुप्रीमो के खिलाफ केस दर्ज

sayyed ameen

“चेला” कहने से भड़का …’गुरुदक्षिणा’ में मिले लात-घूंसे और छुरी के घाव

sayyed ameen