मीडिया मुग़ल

बंदर का प्राइवेट पार्ट छुने वाली महिला को 3 साल की जेल

Crime

मिस्र में बंदर के साथ ‘बुरा व्यवहार’ करनेवाली महिला को कड़ी सजा सुनाई गई है। वहां के एक कोर्ट ने बंदर के साथ कथित रूप से छेड़छाड़ करनेवाली महिला को तीन साल की सजा दी है। खबरों के मुताबिक, महिला को बंदर का यौन शोषण करने की कोशिश की थी, जिसके बाद शुक्रवार को उसे सजा सुनाई गई।
खबर के मुताबिक, यह फैसला मंसूरा के कोर्ट ने बसमा अहमद नाम की 25 साल की महिला के खिलाफ सुनाया है। महिला पर बंदर के साथ पब्लिक में कथित कामुक गतिविधि करने का आरोप लगा था। उस पूरी घटना का एक 90 सेकंड का विडियो सामने आया था। जिसके बाद महिला को अक्टूबर में गिरफ्तार किया गया था।
विडियो में क्या था
विडियो में अहमद एक पालतू पशुओं की दुकान पर थी। जहां वह उस बंदर के प्राइवेट पार्ट को छूकर हंस रही थी। इसके साथ उसने पब्लिक के सामने ही कुछ अश्लील कॉमेंट भी किए थे। कोर्ट में अहमद ने अपनी गलती मान ली थी। अहमद ने कहा कि उसका मकसद बंदर का शोषण करने का नहीं था। हालांकि, विडियो सामने आने के साथ लोग गुस्से में थे।

Related posts

IIT के छात्र से परेशान हुईं नामी स्कूल की 50 से अधिक छात्राएं, पुलिस ने किया गिरफ्तार

sayyed ameen

नक्सलियों के बारूदी सुरंग विस्फोट में बाल-बाल बचें जवान

अवैध संबंधों के शक में खूनी खेल 5 का कत्ल, खुद थाने में किया सरेंडर

sayyed ameen