मीडिया मुग़ल

‘पूर्व मिस इंडिया यूनिवर्स’ का आरोप, नशा देकर जबरदस्ती बनाया पोर्न वीडियो

Crime

मुम्बई

पूर्व वीवीएन मिस इंडिया यूनिवर्स परी पासवान ने एक प्रोडक्शन हाउस पर जबरन उनका पोर्न वीडियो बनाने का आरोप लगाया है। परी का कहना है कि उनके ड्रिंक में कुछ मिलाकर उनका पोर्न वीडियो शूट किया गया। झारखंड की रहने वाली परी मॉडलिंग के लिए मुंबई आई थीं। वह पति के साथ विवाद के चलते भी खबरों में रह चुकी हैं।

बोलीं, बेहोशी में शूट हुआ वीडियो
शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा के पोर्न केस में फंसने के बाद कई सनसनीखेज खुलासे हो रहे हैं। अब मॉडल परी पासवान ने मुंबई के एक प्रोडक्शन हाउस पर उनका पोर्न वीडियो बनाने का आरोप लगाया है। उनका आरोप है कि बेहोशी की हालत में उनका वीडियो शूट किया गया।बाद में पता चला बन गया वीडियो
शी द पीपल की रिपोर्ट के मुताबिक, परी काम की तलाश में मुंबई आई थीं। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके साथ यहीं यह घटना हुई। उन्होंने मुंबई के एक प्रोडक्शन हाउस पर आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि उनका वीडियो बन गया है, इसकी जानकारी उन्हें बाद में हुई। तभी उन्होंने पुलिस को जानकारी दी।

पति को भिजवा चुकी हैं जेल
परी इससे पहले अपने ससुरालवालों के साथ विवाद के चलते खबरों में आ चुकी हैं। उन्होंने अपने पति और ससुराल वालों पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया था। इसके बाद उनके पति नीरज पासवान को जेल जाना पड़ा था। परी ने 2019 में वीवीएन मिस इंडिया यूनिवर्स का ताज जीता था।

ससुरालवाले लगा चुके गंभीर आरोप
वहीं परी के ससुरालवाले भी उन पर गंभीर आरोप लगा चुके हैं। उनके मुताबिक, परी ने मुंबई में पोर्न फिल्म में काम किया है। वह मासूम लोगों को फंसाती हैं। परी के पति नीरज के भाई चंदन का आरोप है कि परी दो बच्चों की मां है। वह पहले भी दो लड़कों से शादी कर चुकी हैं और उनके खिलाफ भी केस दर्ज करवाया है।(साभार लाइव हिन्दुस्तान)

Related posts

‘मां की वजह से पत्नी से हो रहा झगड़ा’…और कलयुगी बेटे ने मार दी गोली

sayyed ameen

कोरोना के संदेह में सरकारी कर्मचारी ने काटा गला

सूनी गोद के लिए लड़की खरीदा, 16 महीने कैद रखा, डिलीवरी के बाद फेंका…

sayyed ameen