मीडिया मुग़ल

पड़ोसी कर रहा था छेड़छाड़, बचने के लिए छत से कूद गई नाबालिग लड़की

Crime

नई दिल्ली
अशोक विहार इलाके में घर के अंदर नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ की कोशिश का मामला सामने आया है। आरोपी पड़ोस में रहता है। आरोप है कि विरोध करने पर लड़की से मारपीट की गई। परिवार का दावा है कि आरोपी के चंगुल से छूटकर पीड़िता छत से कूद गई। इससे उसके सिर और पैर में गंभीर चोटें आईं हैं। लड़की की चीख पुकार सुनकर मां उसे ई-रिक्शा से अस्पताल ले गई और एडमिट कराया। वहीं, आरोपी पकड़े जाने के डर से वहां से भाग गया।

मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। मौके पर अशोक विहार थाने की पुलिस और आला अफसर पहुंचे। छानबीन के बाद पुलिस का दावा है कि हाथापाई के दौरान लड़की सीढ़ियों से गिर गई। जिससे उसे चोट आई। फिलहाल पुलिस ने आईपीसी 451/323/341/पॉक्सो के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपी प्रदीप फरार है। उसकी तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, घटना की कॉल बुधवार रात करीब सवा 9 बजे मिली थी। कॉल करने वाले पीड़िता के पिता थे। उन्होंने कहा कि घर पर बेटी अकेली थी, उसके साथ छेड़छाड़ की गई। फिर उसे छत से नीचे फेंक दिया। घर में आग लगाने की कोशिश की बात भी कही। जांच में पता चला कि पीड़िता के घर के पास ही आरोपी प्रदीप रहता है। पिता का दावा था कि लड़की को अकेला घर पर देखकर आरोपी झुग्गी में घुस गया। लड़की ऊपर वाली झुग्गी में थी। जिसके साथ आरोपी ने छेड़छाड़ की। लड़की डर के मारे ऊपर से नीचे कूद गई। जिससे उसके सिर पैर में चोट लगी।

उसे इलाज के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस का कहना है कि लड़की के पिता प्राइवेट जॉब करते हैं। आरोपी प्रदीप शराब के नशे में पहुंचा था। पीड़िता की मां से मारपीट करने लगा। मां को बचाने आई बेटी को धक्का मार दिया। जिससे वह सीढ़ियों से गिर गई। फिलहाल आरोपों को ध्यान में रखते हुए आरोपी के खिलाफ पॉक्सो भी जोड़ा गया है। उसकी गिरफ्तारी के लिए टीमें दबिश दे रही हैं।(साभार एन बी टी)

Related posts

सांसद ने बीजेपी विधायक पर बरसाए जूते

तीसरी शादी के लिए से निकलने वाला था… गोली मारकर की आत्‍महत्‍या

sayyed ameen

केंद्रीय मंत्रियों की आवाज में अफसरों से करवाते थे काम, 2 अरेस्‍ट

sayyed ameen