मीडिया मुग़ल

केंद्रीय मंत्रियों की आवाज में अफसरों से करवाते थे काम, 2 अरेस्‍ट

Crime

गाजियाबाद
गाजियाबाद की थाना कवि नगर पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। इन दोनों अभियुक्तों पर फर्जी सिम कार्ड तैयार कर केंद्रीय राज्य मंत्रियों की आवाज निकालकर अधिकारियों पर दबाव बनाकर काम करवाने का आरोप है। गाजियाबाद सांसद प्रतिनिधि की शिकायत के बाद पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने अपना जुर्म भी स्वीकार कर लिया है।
जानकारी के मुताबिक, मूल रूप से बागपत के थाना छपरौली के रहने वाले विक्रांत और हर्ष नाम के दो युवक फर्जी सिम कार्ड के जरिए केंद्रीय राज्य मंत्रियों की आवाज में अधिकारियों को फोन कर उन पर काम करने का दबाव बनाते थे। इसकी जानकारी गाजियाबाद के सांसद एवं केंद्रीय राज्य मंत्री जनरल वीके सिंह के प्रतिनिधि को मिली तो उन्होंने थाना कविनगर में आरोपियों के खिलाफ शिकायत दी। पुलिस ने अपना जाल बिछाते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

जेल भेजा
एसपी सिटी प्रथम निपुण अग्रवाल ने बताया कि सांसद प्रतिनिधि की ओर से पुलिस को शिकायत मिली थी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने दो युवकों को इस मामले में गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने बताया कि केंद्रीय राज्य मंत्री संजीव बालियान और केंद्रीय राज्य मंत्री जनरल वीके सिंह की आवाज में अधिकारियों को फोन कर काम करने का दबाव बनाकर थे। दोनों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया गया है।(साभार एन बी टी)

Related posts

दिनदहाड़े अधेड़ की हत्या, बदमाशों ने दौड़ाकर सिर में मारी गोली

sayyed ameen

मेयर के बेटे ने मीटिंग में पार्षद को मारी आंख, महिला की CM से गुहार

हीरोइन की प्राइवेट तस्वीरें लीक