मीडिया मुग़ल

गांधी विचार पदयात्रा की तैयारी पूरी, शुक्रवार से निकलेगी

सांस्कृतिक

विकासखंडों में निकाली जाएगी गांधी विचार पदयात्रा
सभी विकासखंडों में यात्रा तिथि निर्धारित
बिलासपुर 10 अक्टूबर । राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के अवसर पर जिले के सभी विकासखंडों मंे 11 अक्टूबर से 17 अक्टूबर तक गांधी विचार पदयात्रा निकाली जाएगी। जिसमें महात्मा गांधी के जीवन दर्शन का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाएगा। इस दौरान महात्मा गांधी की जीवनी तथा स्वतंत्रता आंदोलन में गांधी जी की योगदान आदि पर वक्ताओं द्वारा विचार व्यक्त किया जाएगा। वहीं शैक्षणिक संस्थाओं में गांधी जी की जीवनी पर आधारित वाद-विवाद प्रतियोगिता, प्रभात फेरी एवं नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया जायेगा।
पद यात्रा स्थान पर ग्राम पंचायतों में सम्मेलन का आयोजन किया जायेगा। इसमें कलेक्टर डाॅ.संजय अलंग ने त्रिस्तरीय पंचायती राज संस्थाओं के पदाधिकारी, गणमान्य नागरिकों, स्व-सहायता समूहों के सदस्यों, युवाओं आदि को आमंत्रित करने कहा है। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री रितेश अग्रवाल ने संबंधित जिला एवं विकासखंड स्तरीय अधिकारियों को इस गांधी विचार यात्रा के सफल आयोजन के लिये आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं।
जिले के विकासखंडवार गांधी विचार पदयात्रा हेतु निर्धारित तिथि इस प्रकार हैः- जनपद पंचायत मरवाही में 12 अक्टूबर 2019 को जनपद पंचायत मरवाही में 10.30 से 11.30 बजे तक, कुम्हारी मे ं11.45 से 1 बजे तक, पीपरडोल में 1.30 से 2.30 बजे तक, भर्रीडांड़ में 3 से 4 बजे तक, साल्हेकोटा में 4.30 से 5.30 तक, 13 अक्टूबर को साल्हेकोटा मे ं10.30 से 11 बजे तक, लरकेनी में 11.30 से 1.30 बजे तक, धोबहर में 2 से 3 बजे तक, धनपुर में 3.30 से 5.30 बजे तक आयोजित है।
जनपद पंचायत मस्तूरी के धनिया में 11 अक्टूबर को, 12 अक्टूबर को सीपत में, 13 अक्टूबर को पचपेड़ी में, 14 अक्टूबर को खम्हरिया में, 15 अक्टूबर को परसदावेद में, 16 अक्टूबर को जोंधरा में तथा 17 अक्टूबर को जयरामनगर में गांधी विचार पदयात्रा आयोजित है।
विकासखंड गौरेला में 15 अक्टूबर को प्रातः 7 बजे से जनपद कार्यालय प्रांगण गौरेला में महात्मा गांधी की प्रतिमा का पूजन एवं दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया जायेगा। ग्राम पंचायत तिकरकला, बाघामुड़ा, होते हुए गिरवर हाईस्कूल मंे प्रातः 8 बजे से, हाई स्कूल गिरवर में प्रातः 10 बजे से कार्यक्रम आयोजित है।
विकासखंड स्तरीय प्रभात फेरी कार्यक्रम 15 अक्टूबर को सारबहरा से प्रारंभ होकर गिरवर में समापन किया जायेगा। ग्राम पंचायत स्तर में सम्मेलन 11 अक्टूबर को सारबहरा में, 12 अक्टूबर को लालपुर में, 13 अक्टूबर को धनौली में, 16 अक्टूबर को पकरिया में तथा 17 अक्टूबर को बगरा में होगी।
जनपद पंचायत कोटा 12 अक्टूबर को प्रातः 7 बजे डाॅ.सी.वी.रमन विश्वविद्यालय प्रांगण कोटा में, प्रातः 8 बजे ग्राम पंचायत रानीसागर होते हुए नाका चैक तक, प्रातः 10 बजे चंडी माता चैक होते हुए नाका चैक तक पदयात्रा होगा।
जनपद पंचायत बिल्हा के प्रथम चरण में दक्षिण बिल्हा में 11 अक्टूबर को सुबह 9.30 बजे से भोजपुरी गौठान से पौंसरी-करही-मुरकुटा-हथनी गौठान में रात्रि विश्राम होगा। इसी तरह 12 अक्टूबर को प्रातः 9.30 बजे से हथनी गौठान से चुराघाट-घोघरा-अमलडीहा गौठान में रात्रि विश्राम होगा। 13 अक्टूबर को प्रातः 9.30 बजे से अमलडीहा गौठान से खम्हारडीह-पासीद-कनेरी-सरवानी गौठान में रात्रि विश्राम होगा। 14 अक्टूबर को प्रातः 9.30 बजे से सरवानी गौठान से नगरौड़ी-चकरभाठा में प्रथम चरण का समापन होगा। इसी तरह द्वितीय चरण में उत्तर बिल्हा से 15 अक्टूबर को प्रातः 9.30 बजे से धौरामुड़ा गौठान से भाड़ी-टेकर-सेलर गौठान में रात्रि विश्राम होगा। 16 अक्टूबर को प्रातः 9.30 बजे से सेलर गौठान से चोरहादेवरी-अकलतरी-गढ़वट-भरारी गौठान में द्वितीय चरण का समापन होगा।
विकासखंड पेण्ड्रा में 17 अक्टूबर को जनपद कार्यालय प्रांगण पेण्ड्रा में प्रातः 7 बजे से महात्मा गांधी के प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन, प्रातः 8 बजे से ग्राम पंचायत अड़भार होते हुए कुड़कई हाई स्कूल तक, प्रातः 10 बजे कुड़कई प्रांगण में कार्यक्रम का आयोजन होगा।
17 अक्टूबर को प्रभात फेरी पतगवां से कुड़कई में समापन की जायेगी। ग्राम पंचायत स्तर में सम्मेलन 11 अक्टूबर को कोड़गार में, 12 अक्टूबर को पतगवां में, 13 अक्टूबर को कोटमीकला में, 14 अक्टूबर को नवागांव मंे, 15 अक्टूबर को आमाडांड़ में होगा।
जनपद पंचायत तखतपुर में 11 अक्टूबर को गांधी मुख्य मार्ग मण्डी चैक से तहसील आफिस रोड से नवीन कन्या विद्यालय कोटला मैदान, टिकरीपारा से आजाद नगर, पड़रिया चैक से मुख्य मार्ग, मुख्य मार्ग से बेलसरी 14-15 वार्ड, दीवान तालाब 9-13 वार्ड, जनकपुररोड से रावणभाठा चैक से चंडी मंदिर, होलिका चैक से विश्वकर्मा मोहल्ला से 6-7 वार्ड होते हुए मुसलमान मोहल्ला से पुराना मंडी चैक में सभा के रूप में समापन होगा।
बिलासपुर में 12 अक्टूबर 2019 को सुबह 8 बजे से प्रभात फेरी जनप्रतिनिधियांे एवं गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में नेहरू चैक से प्रारंभ होकर देवकीनंदन चैक, गोलबाजार होते हुए गांधी चैक पहुंचेगी।

Related posts

RSS के पथ संचलन से शहरवासी मन्त्रमुग्ध

खेल से त्याग और सद्भावना विकसित होती है-रश्मि सिंह

नित्यानंद को कुंभ में बुलाने को लेकर पसोपेश में अखाड़ा परिषद