मीडिया मुग़ल

अपहरण के बाद पूर्व पति समेत कई लोगों ने किया महिला का गैंगरेप

Crime

मध्य प्रदेश के रतलाम में महिला ने अपने पूर्व पति पर लगाया अपहरण और रेप का आरोप
आरोप है कि महिला का अपहरण करके पति और कुछ अन्य लोगों ने गैंगरेप किया
महिला ने सिगरेट से जलाने और जबरन तेजाब पिलाने का भी आरोप लगाया है
पुलिस ने जीरो एफआईआर दर्ज करके पांच में चार आरोपियों को किया गिरफ्तार
रतलाम
मध्य प्रदेश के रतलाम में सोमवार को एक महिला का सामूहिक बलात्कार कर दिया गया। आरोप है कि महिला के पूर्व पति और उसके साथ कुछ और लोगों ने उसका अपहरण किया। इन सब लोगों ने महिला की दो साल की बेटी के सामने ही महिला का गैंगरेप कर दिया। आरोपों के मुताबिक, महिला को जबरन तेजाब पीने पर मजबूर किया गया और उसे सिगरेट से भी जलाया गया।
जानकारी के मुताबिक, बलात्कार के बाद आरोपियों ने मंगलवार को महिला को ताल एरिया में फेंक किया। कुल पांच में से चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। महिला ने पुलिस को बताया कि वह अपनी बेटी के साथ सोमवार को एक दर्जी के यहां जा रही थीं। इसी बीच उनके पूर्व पति, उसकी बहन और उसके दो बेटे आए और महिला का अपहरण कर लिया।

बुरी तरह पीटा, जलती सिगरेट से जलाया
महिला ने बताया कि ये लोग उन्हें खचरोड़ में एक खेत में ले गए और सबने मिलकर बुरी तरह पीटा। महिला के भतीजे भी आए और उन्होंने भी बलात्कार किया। मंगलवार को फिर महिला को पीटा गया। उन्हें जलती सिगरेट से भी जलाया गया और बाद में सड़क पर फेंक दिया गया। महिला के साथ उनकी दो साल की बेटी को भी सड़क पर फेंक दिया गया।
पुलिस महिला और उनकी बेटी को अस्पताल ले गई। रतलाम के एसपी गौरव तिवारी ने बताया कि मामले में जीरो एफआईआर दर्ज की गई है। गौरतलब है कि महिला की शादी आठ साल पहले हुई थी और उनके दो बच्चे हैं। एक साल पहले उन्होंने अपने पति को छोड़कर दूसरी शादी कर ली।(साभार नवभारत टाईम्स)

Related posts

सांसद ने बीजेपी विधायक पर बरसाए जूते

जज पर यौन शोषण के आरोप: नाबालिग की मां ने लगाई PM से गुहार

sayyed ameen

कोट-पैंट पहन वे स्टेशन में देते रहे ड्यूटी और फिर उड़ गए होश

sayyed ameen