मीडिया मुग़ल

अनिल अंबानी की 2 और कंपनियों पर लगने जा रहा है ताला, जाएंगी हजारों लोगों की नौकरियां

business-world

अनिल अंबानी के नेतृत्व वाली कंपनी रिलायंस कैपिटल बंद करने जा रही है अपनी दो सहायक कंपनियां
इन दोनों कंपनियों में एक रिलायंस कॉमर्शल फाइनैंस तथा दूसरा रिलायंस होम फाइनैंस
दोनों कंपनियों की कुल पूंजी है 25 हजार करोड़ रुपये की
रिलायंस कम्युनिकेशंस के बाद हजारों लोग हो जाएंगे बेरोजगार
मुंबई
कर्ज के संकट में घिरी अनिल अंबानी द्वारा संचालित कंपनी रिलायंस कैपिटल ने दिसंबर से अपनी दो सहायक कंपनियों को बंद करने का फैसला किया है। दोनों कंपनियां फाइनैंसिंग के काम से जुड़ी हैं। कंपनी ने सोमवार को यह जानकारी दी। रिलायंस कैपिटल की दो फाइनैंसिंग कंपनियों-रिलायंस कॉमर्शल फाइनैंस तथा रिलायंस होम फाइनैंस की कुल संपत्ति 25 हजार करोड़ रुपये की है। इन दोनों कंपनियों पर ताला लगने से हजारों लोगों की नौकरियां जाएंगी।
दो साल पहले रिलायंस कम्युनिकेशंस पर ताला लगने के बाद अनिल अंबानी का यह दूसरा बड़ा कारोबार है, जो बंद होने जा रहा है। अंबानी का डिफेंस बिजनस रिलायंस नेवल भी भारी वित्तीय संकट का सामना कर रहा है।

दिसंबर तक पूरा होगा रिजॉल्यूशन प्लान
अनिल अंबानी ने कंपनी की सालाना आम बैठक में कहा, ‘बिजनस ट्रांसफॉर्मेशन के तहत रिलायंस कैपिटल ने लेंडिंग (कर्ज देने वाले) बिजनस से बाहर निकलने का फैसला किया है। हमारे दोनों लेंडिंग बिजनस रिलायंस कॉमर्शल फाइनैंस तथा रिलायंस होम फाइनैंस हमारे तमाम कर्जदाताओं के साथ मिलकर काम कर रहै हैं और अन्य हितधारक रिजॉल्यूशन प्लान को अंतिम रूप देंगे, जिसके दिसंबर तक पूरा होने की उम्मीद है।’

फाइनैंशल शेयरहोल्डर बनी रहेगी रिलायंस कैपिटल
उन्होंने कहा कि लेंडिंग बिजनस के बंद होने के बाद भी रिलायंस कैपिटल इन कंपनियों का फाइनैंशल शेयरहोल्डर बनी रहेगी, ताकि नए मैनेजमेंट के तहत शेयरहोल्डर वैल्यू में बढ़ोतरी हो तथा रिलायंस कैपिटल का कर्ज 25 हजार से नीचे आ जाएगा।
रिलायंस कैपिटल में 15 हजार कर्मचारी
15 साल पहले लॉन्च हुए रिलायंस कैपिटल में लगभग 30 हजार कर्मचारी हैं। कंपनी के पास म्यूचुअल फंड तथा दो बीमा कंपनियां भी हैं, जिसमें जापानी कंपनी निप्पॉन की 43 फीसदी हिस्सेदारी है, जो पहले 49 फीसदी थी।

Related posts

ओला-उबर की तरह चलेंगी निजी एंबुलेंस,जनता को होगा फायदा

Santro की लॉन्चिंग आज

अप्रैल से बढ़ सकते हैं CNG और LPG के दाम