मीडिया मुग़ल

अतिउत्साह :कार्यकर्ता ने अपने बेटे का नाम ” कांग्रेस जैन ” रखा

fashion-and-life-style

नई दिल्ली
राजस्थान कांग्रेस के एक कार्यकर्ता विनोद जैन ने अपने बेटे का नाम ‘कांग्रेस जैन’ रखा है। उदयपुर में पाटीर् कायार्लय में मीडिया अधिकारी के पद पर तैनात विनोद जैन के बेटे का जन्म पिछले साल जुलाई में हुआ था। नगर निगम ने मंगलवार को उन्हें एक प्रमाण पत्र जारी किया, जिसमें उनके बेटे का नाम कांग्रेस जैन दर्ज है।

विनोद जैन ने कहा,“भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने जब ‘कांग्रेस मुक्त भारत’ अभियान को लॉन्च किया, तब मैं बहुत दुखी हुआ था।”उन्होंने कहा,“इसलिए मैं कुछ ऐसा करना चाहता था, जो भविष्य की पीढ़ी को प्रेरित कर सके।”जैन ने कहा,“इसलिए मैंने अपने बेटे का नाम ‘कांग्रेस जैन’ रखा ताकि आने वाली पीढ़ी भी ऐसा कर सके और ‘कांग्रेस मुक्त भारत’ अभियान कभी सफल ना हो सके।”

शादी के 20 साल बाद जैन के घर बेटा पैदा हुआ है। उनकी दोनों बेटियां अपने पिता के इस फैसले के खिलाफ हैं और उनसे बात नहीं कर रही हैं। उन्हें अपने भाई का नाम कांग्रेस पसंद नहीं है। हालांकि, विनोज जैन ने कहा कि उन्हें अपनी बेटियों को मनाना आता है। कांग्रेस कार्यकर्ता जैन प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से काफी प्रेरित हैं और पिछले कुछ सालों से उनके साथ काम कर रहे हैं।(साभार हिंदुस्तान टाइम्स)

Related posts

‘देवसेना’ अब मरवाही से निकल कर CM हॉउस में सजेगी…

EPFO ने जमा और निकासी करने के नियमों में हाल में किए ये बदलाव

administrator

जीवन शैली

administrator