मीडिया मुग़ल

COVID-19 पॉजिटिव केस की संख्या हुई 5274, अब तक 149 की मौत

Breaking News

नई दिल्ली
देश में बुधवार को कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 5,274 हो गई और इस संक्रमण से मरने वालों का आंकड़ा 149 पर पहुंच गया। बीते 24 घंटे में 485 मामले बढ़ गए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि कोविड-19 के ऐेसे मामले जिनमें इलाज चल रहा है उनकी संख्या 4,714 है, 410 लोग इलाज के बाद ठीक हो चुके हैं और उन्हें छुट्टी दे दी गई है। एक मामले में मरीज दूसरे देश में चला गया। कुल मामलों में से 71 विदेशी नागरिक हैं।

मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक बीते 24 घंटे में 25 लोगों की मौत हुई। इनमें से 16 लोगों की मौत महाराष्ट्र में तथा दिल्ली,पश्चिम बंगाल, हरियाणा और तमिलनाडु में दो-दो व्यक्ति की मौत और आंध्र प्रदेश में एक व्यक्ति की मौत हुई। कोरोना वायरस से अब तक सर्वाधिक 64 लोगों की मौत महाराष्ट्र में हुई है। गुजरात और मध्य प्रदेश में अब तक 13-13 लोगों की मौत और दिल्ली में नौ लोगों की मौत हुई है।

तेलंगाना, पंजाब और तमिलनाडु में अब तक सात-सात लोगों की मौत हुई है। पश्चिम बंगाल में अब तक पांच लोगों की, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश में चार-चार लोगों की मौत, उत्तर प्रदेश, हरियाणा और राजस्थान में तीन-तीन लोगों की मौत हुई है।

जम्मू-कश्मीर और केरल में अब तक दो-दो लोगों की मौत हुई है। बिहार, हिमाचल प्रदेश और ओडिशा में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है। मंगलवार शाम तक मरने वालों की संख्या 124 थी। हालांकि, पीटीआई द्वारा एकत्रित आंकड़ों के अनुसार बुधवार शाम तक कम से कम 5,521 सामने आए, 172 लोगों की मौत हुई और 500 लोगों को उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी मिल गई।

विभिन्न राज्यों द्वारा घोषित संख्या और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों में काफी अंतर है। अधिकारी इसके लिए प्रक्रियात्मक देरी को मुख्य वजह बता रहे हैं। मंत्रालय की ओर से शाम पांच बजे अपडेट किए जाने के बाद कोविड-19 के सर्वाधिक 1,018 मामले महाराष्ट्र से, तमिलनाडु में 690 मामले और दिल्ली में 576 मामले हैं।

तेलंगाना में संक्रमण के मामले बढ़कर 427 हो गए। केरल में 336 मामले, राजस्थान में 328 मामले, उत्तर प्रदेश में 343 मामले और आंध्र प्रदेश में कोरोना वायरस के 305 मामले हैं। मध्य प्रदेश में कोविड-19 के मामले बढ़कर 229 हो गए। कर्नाटक में यह आंकड़ा 175, गुजरात में 165, हरियाणा में 147, जम्मू-कश्मीर में 116, पश्चिम बंगाल में 99, पंजाब में 91 है।

ओडिशा में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 42 , बिहार में 38, उत्तराखंड में 31, असम में 27, चंडीगढ़ और हिमाचल प्रदेश में 18 और लद्दाख में 14 है। अंडमान निकोबार और छत्तीसगढ़ में संक्रमण के दस-दस मामले हैं। गोवा में सात मामले और पुडुचेरी में पांच मामले हैं।

झारखंड में कोविड-19 के चार मामले, मणिपुर में दो और त्रिपुरा, मिजोरम तथा अरूणाचल प्रदेश में एक-एक मामला है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने अपनी वेबसाइट पर कहा, “राज्यवार आंकड़ों की अभी और पुष्टि एवं मिलान किया जा सकता है।(साभार लाइव हिंदुस्तान)

Related posts

मुक्त विश्वविद्यालय नए पदों में भर्ती कर भ्र्ष्टाचार से युक्त होना चाह रहा है… लेकिन ये नहीं चलेगा ?

पीओके के प्रशासक ने जमकर सुनाया, भागे शहबाज शरीफ

sayyed ameen

पहले की तरह यात्री ट्रेनें नहीं चली तो 12 अक्टूबर से कोयला परिवहन ठप्प

sayyed ameen