मीडिया मुग़ल

सैकड़ों लोगों का अजीबोगरीब दावा, एलियंस के साथ हमारे यौन संबंध

वर्चुअल रिअलिटी

लंदन
ब्रिटेन में सैकड़ों लोगों ने दावा किया है कि उन्होंने दूसरे ग्रहों के प्राणी एलियंस के साथ सेक्स किया है। इन लोगों की बात आमतौर पर तो विश्वास के लायक नहीं है, लेकिन उनके दावे के बाद से बवाल मचा हुआ है। एक ताजा सर्वे में लगभग 300 ब्रिटिश लोगों ने कहा है कि उन्होंने हरे रंग के छोटे आकार वाले पुरुष और महिलाओं के साथ यौन संबंध बनाए हैं।

नॉर्विच शहर के सबसे ज्यादा लोग

सर्वे करने वाली वेबसाइट बजबिंगो डॉट कॉम के डेविड अब्राम्स ने कहा कि लोगों के फीडबैक से पता लगा है कि जिनके साथ इन लोगों ने रोमांस किया है वे दूसरे ग्रहों के प्राणी थे। इस वेबसाइट पर एलियंस के साथ संबंध होने का दावा करने वाले अधिकतर लोग इंग्लैंड में स्थित नॉरफॉक काउंटी के यूएफओ हॉट-स्पॉट कहे जाने वाले नॉर्विच के रहने वाले हैं। यह शहर हाल के महीनों में अजीबोगरीब गतिविधियों के लिए सुर्खियों में रहा है।

लोगों की संख्या देख सर्वे करने वाले भी अचंभित
इस सूची में शामिल 23 फीसदी लोग ब्रिस्टल के रहने वाले हैं। तीसरे स्थान पर लीवरपूल के लोग थे, जिनकी संख्या 22 फीसदी के आसपास बताई जा रही है। सर्वे करने वाले डेविड अब्राम्स ने कहा कि हम यह देखकर आश्चर्यचकित हो गए कि इतनी बड़ी संख्या में लोगों ने खुद के एलियंस के साथ संबंधों की बात कबूली है। हमें यह भी अंदाजा नहीं था कि इनमें नॉर्विच और ब्रिस्टल जैसे शहरों से सबसे अधिक लोग शामिल होंगे।

पहले भी एलियन देखने का दावा कर चुके हैं लोग
उन्होंने कहा कि जहां के लोगों ने सबसे अधिक ऐसी घटनाओं के बारे में दावा किया है, वहां के लोगों के लिए कुछ किया जाना चाहिए। शायद यह उनसे बात करने का सबसे अच्छा तरीका साबित हो जाए। ब्रिटेन में पहले भी कई लोगों ने एलियंस के धरती पर उतरने और उड़न तश्तरी को देखने का दावा किया है।

ब्रिटिश एस्ट्रेस भी कर चुकी है अजीबोगरीब दावा
डेली स्टार संडे ने पिछले महीने एक्ट्रेस एब्बी बेला के हवाले से दावा किया था कि उनके एलियंस के साथ संबंध थे। इस एक्ट्रेस ने दावा किया था कि वह पांच एलियनों से मिली थी, जिनकी बनावट सामान्य इंसानों की अपेक्षा काफी पतली और लंबी थी। एब्बी बेला ने तो यहां तक दावा किया कि एलियंस उन्हें 20 मिनट के डेट के लिए अपने ग्रह पर लेकर गए थे।(साभार एन बी टी)

Related posts

200 महिलाओं के साथ रात गुजारकर उन्हें दे दी दर्दनाक मौत!

sayyed ameen

सुरक्षा के इस घेरे के तीन पहलू हैं

administrator

Ganesh Chaturthi 2018: जानिए Ganesh Ji को क्यों चढ़ाया जाता है Modak, क्या है महत्व?

administrator