मीडिया मुग़ल

महिला ने डाली थी 5 लाख की किटी हुआ धोखा, सदमे में दे दी जान

Crime

गुरुग्राम
गुरुग्राम के सुखराली की एक महिला ने किटी में करीब पांच लाख रुपये गंवाने के बाद आत्महत्या कर ली। महिला ने किटी कमेटी के सदस्यों पर आरोप लगाते हुए एक स्यूसाइड नोट छोड़ा। स्यूसाइड नोट में आरोप लगाया गया है कि पूर्व सरपंच ने उसके पांच लाख रुपये वापस करने से इनकार कर दिया। इसके अलावा उसे धमकी भी दी। पुलिस ने मंगलवार को एक पूर्व सरपंच और उसके परिवार के सदस्यों सहित चार लोगों पर आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज किया।

पैसे वापस मांगने पर दे रहे थे धमकी
पुलिस ने कहा कि अपने सुसाइड नोट में कुसुम दहिया ने आरोप लगाया कि पूर्व सरपंच राजाबल के परिवार ने कुछ साल पहले उसे एक ‘किट्टी’ में निवेश करने के लिए कहा था। कुसुम ने अपनी बचत के पैसे में समय-समय पर लगभग 5 लाख रुपये का निवेश किया था। अब उसे वो पैसे वापस नहीं मिल रहे थे। महिला कुछ समय से अपने पैसे वापस लेने के लिए संघर्ष कर रही थी। महिला का आरोप है कि जब भी उसने पैसे वापस मांगे तो पूर्व सरपंच राजाबल और उसके पति नरेश सहरावत और उसके भाई सतीश सहित उसके परिवार के सदस्य मना कर देते थे और उसे ‘परेशान’ करते थे, इससे वह आत्महत्या करने के लिए मजबूर हो गई।

किटी कमेटी के जरिये पांच लाख रुपये जमा किए थे
पुलिस ने कहा कि नोट में कथित उत्पीड़न के बारे में डिटेल दी गई है। इस अलावा आरोपियों के नामों का भी उल्लेख है। कुसुम के पति सावन दहिया ने कहा कि उन्होंने 2002 में शादी की और उनके दो बच्चे थे। सावन शहर के एक अस्पताल में सुरक्षा गार्ड के रूप में काम करते हैं। कुसुम घर का सारा खर्चा संभालती थी। सुखराली के पूर्व सरपंच राजाबल के जरिए उन्होंने किटी कमेटी में मोटी रकम लगाई थी। लेकिन उसका पैसा वापस नहीं मिल रहा। महिला के पति ने आरोप लगाया कि पूर्व सरपंच राजाबल उसे धमका रही था और परेशान कर रहा थी।

ड्यूटी से लौटा तो पत्नी का शव बेड पर था
सावन ने टीओआई को बताया कि वह अस्पताल में रात की ड्यूटी के लिए सोमवार रात करीब साढ़े आठ बजे घर से निकला था। अगले दिन सुबह जब वह लौटा तो देखा कि उसकी पत्नी का शव बिस्तर पर पड़ा है। पुलिस ने कहा कि उसने पंखे से लटकने के लिए दुपट्टे का इस्तेमाल किया था।(साभार एन बी टी)

Related posts

विजय माल्या और नीरव मोदी ही नहीं अब तक 36 कारोबारी देश से हुए फरार

हाइवे पर नोटों की बारिश, राहगीरों ने जमकर लूटे पैसे

दस बीवियों वाला शातिर चोर, उड़ाई रकम से खरीदी जगुआर

sayyed ameen