मीडिया मुग़ल

भूकंप से झुका माउंट एवरेस्ट ? फिर से ऊंचाई नापी जायेगी,अभियान शुरु

Breaking News

नेपाल माउंट एवरेस्ट की ऊंचाई को फिर से मापने के लिए सरकार द्वारा नियुक्त पर्वतारोहियों का एक दल वहां भेज रहा है। उसे उम्मीद है कि इससे इन अटकलों पर हमेशा के लिए विराम लग जाएगा कि विश्व की यह सबसे ऊंची चोटी घट गई है। अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि चार सर्वेक्षक बुधवार को एवरेस्ट के लिए रवाना होंगे।
एवरेस्ट हिमालय क्षेत्र में नेपाल और चीन की सीमा पर है। उसकी आधिकारिक ऊंचाई 8,848 मीटर (29,029फुट) है। 1954 में पहली बार भारतीय सर्वेक्षण द्वारा यह ऊंचाई रेकॉर्ड की गई थी। वैसे तो कई अन्य दलों ने भी इस चोटी की ऊंचाई मापी थी, लेकिन आखिरकार 1954 में मापी गई ऊंचाई व्यापक रूप से स्वीकार की गई।
2015 में नेपाल में आए विध्वंसक भूकंप के बाद गर्मागर्म बहस चल पड़ी कि भूकंप के चलते इस चोटी की ऊंचाई घट गई है। नेपाल के सर्वेक्षण विभाग ने इस विषय पर पूर्ण विराम लगाने के लिए एवरेस्ट पर्वतारोहण अभियान तैयार करने के लिए 2017 में सर्वेक्षकों के दल की मंजूरी दी थी। सर्वेक्षण विभाग से अभियान के सह संयोजक सुशील डांगोल ने कहा, ‘हम यह दल भेज रहे हैं क्योंकि भूकंप के बाद एवरेस्ट की ऊंचाई को लेकर काफी सवाल उठ रहे हैं।’

Related posts

अब काहे का सुशासन! BJP के पूर्व MLA के चाचा और भाई की दिनदहाड़े हत्या…

sayyed ameen

जिले में किसानों का 211 करोड़ का कर्ज माफ़

चीनी कंपनियों की मदद कर रहे थे 400 से ज्यादा CAs

sayyed ameen