मीडिया मुग़ल

बाथरूम में पत्नी से सम्बंध बनाता था पति, मना करने पर पिटाई, जुर्म दर्ज

Crime

अहमदाबाद में महिला ने पति के खिलाफ दर्ज कराया यौन प्रताड़ना का केस
कहा, बाथरूम में संबंध बनाने को करता था मजबूर, मना करने पर करता था पिटाई
महिला ने पति के बड़े भाई पर भी छेड़छाड़ का लगाया आरोप, घरेलू हिंसा का भी केस दर्ज
अहमदाबाद
गुजरात के अहमदाबाद में एक 19 वर्षीय महिला ने अपने पति के खिलाफ यौन प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई है। महिला ने अपनी शिकायत में कहा है कि बाथरूम में शारीरिक संबंध न बनाने की वजह से उसके पति ने कई बार उसकी पिटाई की है। इसके अलावा महिला ने पति के बड़े भाई पर भी छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। साथ ही यह भी कहा है कि ससुराल वाले उसे दहेज के लिए भी प्रताड़ित करते थे।

दहेज के लिए भी करते थे प्रताड़ित
खबर के मुताबिक, अहमदाबाद के गोमतीपुर की रहने वाली महिला की अहमदाबाद के भावनगर के रहने वाले आरोपी के साथ 4 महीने पहले शादी हुई थी। पीड़िता ने बताया की शादी के तुंरत बाद से ही उसके ससुराल वालों ने दहेज के लिए उसे प्रताड़ित करना शुरू कर दिया था। महिला ने बताया कि वे हमेशा उसे आधी रात को नींद से जगा देते और अपने पिता से दहेज मांगकर लाने को कहते थे। इसके अलावा महिला ने अपने पति पर आरोप लगाते हुए कहा कि वह अक्सर शारीरिक संबंध बनाने के लिए जबरन उसे बाथरूम में ले जाता था।
पति के भाई पर भी आरोप
महिला ने कहा, ‘जब भी वह बाथरूम में शारीरिक संबंध बनाने से इनकार करती थी तब वह मुझे बुरी तरह से पीटता था और जबर्दस्ती संबंध बनाता था।’ महिला ने पति के बड़े भाई पर भी छेड़छाड़ का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि जब भी वह घर में अकेली होती थीं तब पति के बड़े भाई उन्हें प्रताड़ित करते थे। उन्होंने बताया कि सिर्फ ससुराल के लोग ही नहीं बल्कि उनकी पड़ोस में रहने वाली एक महिला भी पति को उन्हें पीटने के लिए उकसाती थी।

ससुराल पक्ष के 5 लोगों के खिलाफ केस
पति और ससुराल वालों से तंग आकर पीड़िता अपने पिता के पास गोमतीपुर वापस आ गई और फिर पुलिस से संपर्क किया। गोमतीपुर पुलिस ने महिला के पति और उसके ससुराल पक्ष के 4 लोगों के खिलाफ आईपीसी की धारा 498ए, 354 (उत्पीड़न), 323, 114 और 294बी के तहत मामला दर्ज कर लिया है।(साभार नवभारत टाईम्स)

Related posts

मजदूर के खाते से हुआ 12 महीने में 1 करोड़ से ज्यादा का ट्रांजैक्शन

sayyed ameen

ब्लैकमेल, जिस-जिसके पास वीडियो पहुंचा बनाया हवस का शिकार

sayyed ameen

तैरना सिखाना छोड़ स्टूडेंट से कोच ने किया बलात्कार, अब ग्रिफ्तार