मीडिया मुग़ल

पांडव नगर के ‘फ्रिज में लाश’ वाले घर में क्या चलता था

Breaking News

नई दिल्ली: दिल्ली में पिछले 15 दिनों में दिल दहलाने वाली हत्या को दो खबरों ने सबको चौंका दिया है। एक हत्या में बॉयफ्रेंड ने अपनी गर्लफ्रेंड श्रद्धा वाल्कर की हत्या कर दी और अब एक पत्नी ने बेटे के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी। जून में मां-बेटे ने मिलकर शख्स को मार डाला और उसके शव के टुकड़े कर फ्रिज में छिपा दिया था। मृतक अंजन दास पत्नी और दो बेटियों के साथ पांडव नगर इलाके में रहता था। उसके पड़ोसियों ने बताया कि मृतक और उसकी पत्नी मोहल्ले में किसी से बात नहीं करते थे। उनके घर से रोज लड़ने-झगड़े की आवाजें आती थीं। मृतक की मकान मालकिन ने बताया कि पति-पत्नी में झगड़े होते रहते थे लेकिन उन्हें कभी ये नहीं लगा कि कुछ ऐसी घटना हो जाएगी। ।

मकान मालकिन ने खोले राज

मृतक अंजन दास की मकान मालकिन ने बताया कि वह पत्नी और दो बेटियों के साथ यहां रहता था। उसका एक लड़का दीपक अपनी पत्नी के साथ दूसरे जगह किराए के मकान में रहता था। उन्होंने बताया कि अंजन दास को 6 साल पहले उन्होंने ये मकान किराए पर दिया था। मालकिन ने कहा कि पति-पत्नी के बीच लड़ाई होती रहती थी। मियां-बीबी लड़ते-झगड़ते रहते थे। उन्होंने कहा कि इस परिवार को देखकर ऐसा भरोसा नहीं हो रहा है कि वो ऐसा कर सकते हैं। यह पूछने पर कि क्या आपकी बात नहीं होती थी, तो मकान मालकिन ने कहा कि वो सिर्फ पानी की मोटर चलाने के लिए कहते थे। मृतक नोएडा में कहीं नौकरी कहता था। उन्होंने कहा कि वो लगी से किसी से बात नहीं करते थे। उन्होंने बताया कि पत्नी ने 9 महीने पहले पति को भगा दिया था लेकिन ये पता नहीं वो कब आया और इन्होंने कब उसकी हत्या कर दी। उन्होंने कहा कि हमने कभी यह जानने की कोशिश नहीं की उनका पति कहां गया। जब आज पुलिस आई तब पता चला।

एक अन्य पड़ोसी ने कहा, मिलनसार नहीं थे
मृतक के मकान के सामने रहने वाली एक अन्य पड़ोसी महिला ने बताया कि परिवार मिलनसार नहीं था। उन्होंने बताया कि इस परिवार से उनकी बातचीत नहीं होती थी। मां-बेटियां मोबाइल पर लगी रहती थीं। मां, छोटी लड़की और दूसरी लड़की सब मोबाइल पर बात करने में मशगूल रहते थे। उन्होंने बताया कि बहू अच्छी थी। बेटा दीपक यहां नहीं रहता था, वह दूसरे जगह किराए पर रहता था। हमलोगों उनसे बातचीत नहीं करते थे। मियां-बीबी में लड़ाई होती रहती थी। किस बात पर लड़ाई होती थी, ये हमें नहीं पता था। मोहल्ले वाले को ये कैसे पता चलेगा।

मां-बेटे ने शख्स के शव को ठिकाने लगाया

पांडव नगर में क्राइम ब्रांच ने पति की हत्या के आरोप में अंजन की पत्नी और उसके बेटे को गिरफ्तार किया है। मृतक को दोनों ने कई टुकड़ों में काटकर फ्रिज में रखा था। दोनों मां-बेटे रात और दिन जब भी समय मिलता उसके शव के टुकड़े को ठिकाने लगाते रहते थे। पुलिस इस मामले में काफी समय से तहकीकात कर रही थी। जून में स्थानीय पुलिस को कई इलाकों में मानव शव के टुकड़े मिले थे। इसके बाद से ही पुलिस इस मामले की जांच में जुटी हुई थी।(साभार एन बी टी)

Related posts

विश्व में कोरोना से मरने वालों की संख्या एक लाख के पार पहुंची, सबसे अधिक मौत यूरोप में

अमेरिका ने एलियंस को बनाया बंदी!

sayyed ameen

10 घंटे बाद सुरक्षित रिहा हुए सभी बंधक, पत्रकारों ने सुनी गोलियों की आवाज

sayyed ameen