मीडिया मुग़ल

दिवाली की रात लोक गायक के घर पर फायरिंग, जांच में जुटी पुलिस

Crime

बिहार के खगड़िया जिले मे बुधवार की देर रात करीब डेढ़ दर्जन हथियार बंद बदमाशो ने गोगरी के पौरा स्थित लोक गायक छैला बिहारी के घर पर फायरिंग कर दहशत फैला दिया। परिजनों का आरोप है कि इस दौरान बदमाशों ने लूटपाट की घटना को भी अंजाम दिया।कितनी की लूटपाट हुई है, इसका खुलासा नहीं हो पाया है।घटना स्थल से एक खोखा व मोबाइल बरामद हुआ है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
बताया गया कि दीपावली पर्व को लेकर घर के सभी लोग जगे हुए थे। घर पर फायरिंग होते देख परिवार के लोग पड़ोस के यहाँ छिप गए। छैला बिहारी के छोटे भाई सुशील बिहारी ने बताया कि बदमाशो ने घर घुसकर पहले लूटपाट शुरू की।विरोध करने पर मारपीट किया। फिर दहशत फैलाने के उद्देश्य से अंधाधुंध फायरिंग किया।
उन्होंने बताया कि मनरेगा योजना में बगैर काम कराये ही अवैध ढंग से लाखो की राशि की निकासी करने की शिकायत डीएम से की थी। आशंका है कि इसी के गुस्से में आकर घटना को अंजाम दिया। सुशील का कहना है कि बदमाश उन्हें ही मारने आया था।
लेकिन मारपीट के बाद किसी तरह वे जान बचा कर भाग गए।
इधर घटना की खबर मिलते ही पौरा ओपी अध्यक्ष महेशलाल राम सशत्र बलो के साथ पहुंच कर घटनास्थल से खोखा एवं एक मोबाइल बरामद किया है। एसडीपीओ पीके झा ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। दोषी के खिलाफ करवाई की जायगी।

Related posts

कोर्ट रूम में पेशी के लिए गए कपल ने तीन बार किया… CCTV में हुआ रिकॉर्ड

sayyed ameen

सती होने जा रही महिला को पुलिस ने रोका, समाज कलंक से बचा

फायरिंग करने वाला अब तक नहीं हुआ गिरफ्तार