मीडिया मुग़ल

खुशी को छोड़ सौतेली बहन के साथ मस्ती करती दिखीं जाह्नवी कपूर

fashion-and-life-style

बॉलीवुड दीवा श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर ने फिल्म ‘धड़क’ से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की है। जाह्नवी ने ईशान खट्टर के साथ डेब्यू किया और उनकी फिल्म को दर्शकों द्वारा काफी पसंद भी किया गया। इस फिल्म के बाद जाह्नवी मीडिया में छाई रहती हैं। जान्हवी बॉलीवुड में जितना एक्टिव रहती हैं उतना ही एक्टिव वह सोशल मीडिया पर भी रहती हैं। जान्हवी को देखने के लिए उनके फैंस काफी बेताब रहते हैं। सोशल मीडिया पर जान्हवी की एक फोटो सामने आई है। इस फोटो में जान्हवी काफी मस्ती के मूड में नजर आ रही हैं। लेकिन इस फोटो को देखने के बाद फैंस हैरान हैं। क्योंकि जान्हवी को अक्सर अपनी छोटी बहन खुशी कपूर के साथ मस्ती करते हुए देखा जाता है, लेकिन इस बार ऐसा नहीं है। वायरल इस फोटो में जान्हवी के साथ खुशी नहीं बल्कि उनकी सौतेली बहन अंशुला कपूर नजर आ रही हैं।
वायरल इस फोटो को जान्हवी ने अपने सोशल एकाउंट पर साझा किया है। तस्वीर मे जाह्नवी अंशुला के साथ रोलर कोस्टर राइड का मजा ले रही हैं। हालांकि तस्वीर मे यह साफ दिखाई दे रहा है कि अशुला-जान्हवी बिंदास बैठी हुई नजर आ रही हैं।
बता दें कि अक्सर आपने देखा है कि जान्हवी अपनी छोटी बहन खुशी कपूर के साथ बहुत सी तस्वीरें लोगों के साथा साझा करती हैं। जिसमे वह खुशी के साथ कभी मस्ती करती हुई दिखती हैं तो कभी उनका ख्याल रखते हुए। इन दोनों बहनों की फोटो को सोशल मीडिया पर फैंस काफी पसंद करते रहते हैं।
हाल ही में जाह्नवी कपूर अपने बड़े भाई अर्जुन कपूर के साथ ‘कॉफी विद करण-6’ में पहुंचीं थीं। यहां करण जौहर ने जाह्नवी और अर्जुन से कुछ ऐसे सवाल कर लिए, जिसे सुन दोनों भाई-बहन हैरान रह गए।

Related posts

Why Bold Socks Are The ‘Gateway Drug’ To Better Men’s Fashion

administrator

शिवभक्त के बाद अब तेजप्रताप ने हीरो वाला लुक अपनाया

दीपिका-रणवीर की शादी आज, सीप्लेन से होगी दूल्हे की एंट्री