मीडिया मुग़ल

खीरा के दो पीस रख खींच लेती थी दुल्हन की आपत्तिजनक तस्वीरें

Crime

पटना
बिहार की राजधानी पटना में ब्यूटी पार्लर की आड़ में ब्लैकमेलिंग करने का मामला सामने आया है। यहां सजने-संवरने आई लड़कियों-महिलाओं की तैयार होते वक्त आपत्तिजनक फोटों चुपचाप खींच ली जाती थीं। फिर फोटो लड़कियों और पीड़ित महिलाओं को भेजकर ब्लैकमेल किया जाता था। पुलिस ने इस मामले में एक महिला सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।

मिली जानकारी के मुताबिक, मामला सुल्तानगंज थाना इलाके के दानिया ब्यूटी पार्लर का है। बताया जाता है कि बीएनआर इलाके की रहने वाली ब्यूटीशियन अपने ब्यूटी पार्लर में आने वाले मेकअप करवाने आई लड़कियों-महिलाओं को निशाना बनाती थी। ब्यूटीशियन जब लड़की को तैयार करती तो तरह-तरह के मसाज और फेशियल बताकर कम कपड़ों में एक रूम में तैयार करती।

दुल्हन के फेस पर क्रीम लगा आखों पर रख देती थी खीरा के दो पीस
इस दौरान वो दुल्हन के फेस पर क्रीम लगाती और कहती- ‘मैडम आंख बन कीजिए, आपके चेहरे पर फेशयिल के लिए क्रीम लगाई है।’ इसके बाद आंख पर खीरा के दो पीस रख देती थी, जिससे लड़की आंख नहीं खोले और फिर चुपके से उसकी तस्वीरें खींच कर अपने बॉयफ्रेंड रजनीश को भेज देती थी। बॉयफ्रेंड रजनीश उन तस्वीरों को एडिट करके जिसकी तस्वीर होती थी, उस लड़की और महिला को भेजकर ब्लैकमेल करता था।

मोबाइल से लड़कियों-महिलाओं की आपत्तिजनक फोटो बरामद
बीते शनिवार को कुछ महिलाओं को ब्यूटी पार्लर की सच्चाई पता चली तो वो पुलिस के साथ ब्यूटी पार्लर पर जा धमकी। पुलिस ने मौके से ब्यूटीशियन, उसके बॉयफ्रेंड रजनीश को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने रजनीश के मोबाइल से ब्यूटी पार्लर पर सजने-संवरने आईं लड़कियों-महिलाओं की आपत्तिजनक फोटो बरामद की हैं। पुलिस ने इस मामले में पार्लर के मालिक पत्थर की मस्जिद इलाके के रहने वाले सब्बन मलिक पर भी एफआईआर दर्ज की है।

तीन लोगों को किया गया गिरफ्तार: पुलिस
इस मामले पर सुल्तानगंज थाना अध्यक्ष शेर सिंह यादव ने बताया कि इस मामले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें एक महिला भी है, जो ब्यूटी पार्लर पर ब्यूटीशियन का काम करती थी। ब्यूटीशियन और उसके बॉयफ्रेंड रजनीश के मोबाइल को बरामद कर जांच के लिए भेज दिया है।(साभार एन बी टी)

Related posts

बच्चों की स्कूल फीस भरने के लिए पिता बना लुटेरा, SBI में की लूट

sayyed ameen

महिला स्किप्ट राइटर को वीडियो काल कर हस्तमैथुन करने वाले को खोज रही पुलिस

अवैध संबंधों के शक में खूनी खेल 5 का कत्ल, खुद थाने में किया सरेंडर

sayyed ameen