मीडिया मुग़ल

कांच के जार में रखा है खूंखार कातिल का कटा हुआ सिर

Crime

लिस्बन : यूरोप के सबसे खतरनाक सीरियल किलर का चेहरा आज भी वैसा ही है जैसा उसकी मौत के समय था। कांच के जार के पीछे से झांकती उसकी खुली आंखें किसी को भी डरा सकती हैं। डिओगो ऐल्वेस का सिर उसकी मौत के 180 साल बाद भी एक जार में बहुत अच्छी तरह संरक्षित किया गया है। पुर्तगाल में 70 से अधिक लोगों को मौत के घाट उतारने के लिए उसे फांसी दी गई थी और बाद में उसका सिर काटकर एक जार में संभालकर रखा गया। ऐल्वेस को ‘The Aqueduct Murderer’ के नाम से भी जाना जाता था जिसके पीछे एक खास वजह थी।

ऐल्वेस ने एक पुल (Aqueduct) को अपराध का अड्डा बनाया था। शहर को गांव से जोड़ने वाले 200 फीट ऊंचे इस पुल पर वह छिपकर बैठता था। यहां से गुजरने वाले किसानों को पहले वह लूटता और फिर उन्हें मार देता। वह लोगों को पुल से नीचे धक्का दे देता। यह मौत खुदकुशी जैसी लगती थी और लंबे समय तक उसका यह पैंतरा कामयाब होता रहा। पुल के नीचे बहने वाली नदी से पुलिस को कई लाशें मिली थीं। 70 से अधिक लोगों की जान लेने वाले ऐल्वेस को यूरोप के सबसे खतरनाक सीरियल किलर में से एक के तौर पर जाना जाता है।

फांसी के बाद काट दिया गया सिर

कुछ समय के बाद ऐल्वेस ने पुल पर लोगों को मारना बंद कर दिया। अब वह घरों में लूटपाट करता और उनमें रहने वालों को मार देता। लेकिन अंततः वह पकड़ा गया और 70 से अधिक हत्याओं के लिए उसे मौत की सजा सुनाई गई। अपने मुकदमे के बाद वह पुर्तगाल में फांसी पाने वाले अंतिम अपराधियों में से एक बन गया। फांसी पर लटकाए जाने के बाद उसके सिर को काट दिया गया और फॉर्मलडिहाइड के एक जार में संरक्षित करके रख दिया गया।

लिस्बन यूनिवर्सिटी में रखा है सिर

हत्यारे का सिर अब एक कांच के जार में लिक्विड सॉल्यूशन में डालकर लिस्बन यूनिवर्सिटी में रिसर्च के लिए रखा गया है। वैज्ञानिक चाहते थे कि ऐल्वेस के दिमाग का अध्ययन किया जाए। उन्हें लगता था कि इससे कई चौंकाने वाली चीजें सामने आ सकती हैं जो फ्रेनोलॉजी पढ़ने वालों के लिए मददगार साबित हो सकती हैं। यह वह दौर था जब पुर्तगाल में ब्रेन स्टडी यानी फ्रेनोलॉजी का काफी क्रेज था।(साभार एन बी टी)

Related posts

कोरोनाबन्दी में हैवानियत: 6 साल की मासूम को दरिंदे ने अगवा कर किया रेप, आंखें भी फोड़ीं

मर्डर के बाद नाबालिग दलित की लाश फ्रिज में छुपाई

sayyed ameen

दो बच्चों के सामने गर्भवती महिला से गैंगरेप, दो को पुलिस ने दबोचा

sayyed ameen