मीडिया मुग़ल

उपचुनाव: BJP ने पाया कम, खोया ज्यादा; कांग्रेस को राज्यों में बढ़त

Politics

नई दिल्ली

देश के 13 राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों की 29 विधानसभा और 3 लोकसभा सीटों पर हुए चुनाव के नतीजे अब आने लगे हैं। राजस्थान में कांग्रेस ने एक सीट जीत ली है और एक पर बढ़त कायम है। इसके अलावा हिमाचल प्रदेश में भी कांग्रेस ने मंडी लोकसभा सीट और जुब्बल कोटखाई विधानसभा सीट में परचम लहराया है। इसके अलावा एक और सीट अर्की पर वह आगे चल रही है। असम में भाजपा और उसके सहयोगी दल UPPL ने सभी 5 सीटों पर बढ़त हासिल की है। वहीं टीएमसी बंगाल की सभी 4 सीटों पर जीत दर्ज कर क्लीन स्वीप की ओर बढ़ रही है। मध्य प्रदेश में भाजपा 3 सीटों पर आगे है, जबकि कांग्रेस एक सीट पर ही आगे चल रही है। बिहार की बात करें तो आरजेडी के खाते में एक और जेडीयू के खाते में भी एक सीट जाती दिख रही है।

Related posts

पूर्वांचल बना सभी दलों के लिए जंग का मैदान

sayyed ameen

PM नरेंद्र मोदी का बहुत सम्मान करते हैं शाह, कुछ गलत नहीं कहा

sayyed ameen

टॉप नेताओं को जिम्मेदारी… UP जीतने के लिए BJP का प्लान

sayyed ameen