मीडिया मुग़ल

शिकार तो हम करते थे, राजा तो दारू पी कर पड़े रहते थे…

Breaking News

भोपाल : मध्‍य प्रदेश के खाद्य मंत्री बिसाहूलाल सिंह ने शनिवार को मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान में आयोजित कार्यक्रम में एक बार फिर विवादित बयान दिया है। बिसाहूलाल सिंह कहा कि शेर हमारे समाज के लोग मारते थे, शिकार होने पर राजा कहते थे की हमने मारा,जबकि राजा तो दारू पीकर पड़े रहते थे। मंत्री बिसाहूलाल सिंह के इस बयान के बाद कांग्रेस ने बीजेपी पर निशाना साधा है। साथ ही राजपूत समाज ने भी नाराजगी जताई है।

शिकार तो हम करते थे, राजा तो दारू पी कर पड़े रहते थे
रतलाम के पिपलौदा में शनिवार को मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान कार्यक्रम में मंत्री बिसाहूलाल सिंह भाषण देने पहुंचे और अपने नाम के पीछे लगे सिंह की व्याख्या करने लगे। उन्‍होंने कहा कि सिंह कहां से बना हमारे यहां रीवा संभाग में जहां से नर्मदा नदी निकली है, वहां एक जमाने मे बहुत शेर हुआ करते थे,और रीवा राज के राजा शेर का शिकार करते थे, शिकार तो कर नहीं पाते थे, हम लोगों के समाज के लोगों को जंगल में हाका करवाते थे, मंच बनवा के बंदूक थमा देते थे और जब हम लोग शेर मार देते थे तो राजा बोलता थे वाह, मैंने शेर मारा है। राजा तो दारू पीकर पड़े रहते थे और हमारे लोगों से शिकार करवाते थे, इसलिए हमारे नाम के आगे सिंह लग गया। बता दें कि इस कार्यक्रम में राज्य मंत्री रामखेलावन पटेल, जावरा विधायक, कलेक्टर एसपी से लेकर अन्य प्रमुख जनप्रतिनिधि भी मौजूद थे।

मंत्री बिसाहूलाल के बयान को लेकर कांग्रेस ने साधा निशाना
कांग्रेस के मीडिया समन्वयक नरेंद्र सलूजा ने खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री बिसाहूलाल सिंह के बेतुके बयान को निशाना साधा। सलूजा ने अपने ट्वीट कर कहा ‘मंत्री बिसाहूलाल सिंह का एक बार फिर बेतुका बयान-शेर हमारे समाज के लोग मारते थे, शिकार होने पर राजा कहते थे की हमने मारा, जबकि राजा तो दारू पीकर पड़े रहते थे। कभी ब्राह्मण समाज, कभी राजपूत समाज, कभी सिंधी समाज, सभी का अपमान करने की भाजपा नेताओ की आदत बन चुकी है।(साभार एन बी टी)

Related posts

CBI ने बीजेपी की तरफ से दिया दिल्ली का सीएम बनने का ऑफर!

sayyed ameen

मुख्यमंत्री की पत्नी के खिलाफ शिकायत दर्ज…

sayyed ameen

NPR अपडेट के लिए कोई दस्तावेज दिखाने की जरूरत नहीं, CAA पर मुस्लिमों को गुमराह किया गया: अमित शाह