मीडिया मुग़ल

रोहिंग्या शरणार्थियों को फ्लैट देगी मोदी सरकार, केंद्रीय मंत्री पुरी का ट्वीट

Breaking News

नई दिल्ली: क्या केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार रोहिंग्या मुसलमानों को देश में शरण देने की तैयारी कर रही है? दरअसल, केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने इस बाबत ट्वीट किया है। पुरी ने ट्वीट कर कहा है कि भारत वैसे सभी लोगों का स्वागत करते हैं जो देश में शरणार्थी की मांग करते हैं। गौरतलब है कि बीजेपी के नेता रोहिंग्या मुसलमानों को देश से बाहर करने की मांग करते रहे हैं।

तो क्या मोदी सरकार बदल रही है नीति?

दरअसल, पुरी ने एएनआई की स्टोरी को ट्वीट करते हुए लिखा है कि जो लोग भारत की रिफ्यूजी पॉलिसी के खिलाफ झूठी अफवाह फैलाने का काम करते हैं और इसे सीएए से जोड़ते हैं उन्हें अब निराशा मिलेगी। भारत संयुक्त राष्ट्र के रिफ्यूजी कन्वेंशन 1951 को मानता है और रंग, धर्म और जाति के बिना जिसे भी जरूरत है उसे शरण देता है।

रोहिंग्या शरणार्थियों को मिलेगा फ्लैट!
पुरी ने एक और ट्वीट किया जिसमें उन्होंने लिखा है, ‘भारत वैसे सभी शरणार्थियों का स्वागत करता है जो देश से शरण मांगते हैं। एक बड़े फैसले में सभी रोहिंग्या शरणार्थियों को दिल्ली के बक्करवाला इलके में EWS फ्लैट में शिफ्ट किया जाएगा। उन्हें हर जरूरी चीजें मुहैया कराई जाएंगी। उन्हें UNHCR आईडी और चौबीसों घंटे दिल्ली पुलिस की सुरक्षा दी जाएगी।’

बीजेपी नेता करते रहे हैं विरोध

गौरतलब है कि 2017 में लोकसभा में चर्चा के दौरान कांग्रेस और कम्युनिस्ट पार्टियां मानवता के आधार पर शरणार्थियों पर ध्यान देने की अपील की थी। वहीं, बीजेपी के सांसद निशिकांत दुबे ने कहा था का म्यांमार के रास्ते रोहिंग्या मुसलमान भारत आते हैं। इससे पूरे देश में सीमावर्ती क्षेत्रों की जनसांख्यिकी बदल गई है। बीजेपी सांसद ने कहा था कि ये लोग भारतीयों का रोजगार छीन रहे हैं और जाली मुद्रा का काम करते हैं। कांग्रेस के शशि थरुर ने कहा था कि देश में विदेशी शरणार्थियों के स्वागत का हजारों साल का इतिहास रहा है। उन्होंने सरकार से एक शरणार्थी और आश्रय कानून बनाने की मांग की थी।

दिल्ली बीजेपी ने रोहिंग्या मुसलमानों पर केजरीवाल सरकार को घेरा था
दिल्ली बीजेपी चीफ आदेश गुप्ता ने रोहिंग्या मुसलमानों को लेकर दिल्ली की आम आदमी पार्टी सरकार को घेरा था। उन्होंने एक पत्र लिखकर आरोप लगाया था कि दिल्ली सरकार विधायकों को एक बैठक करके उनको निर्देश दिया है कि जहां भी रोहिंग्या और बांग्लादेशी हैं, उन सबको तुरंत बिजली का कनेक्शन, पानी, राशन और भी जरूरी मदद तुरंत मुहैया करवाए। उन्होंने आरोप लगाया था कि रोहिंग्या और बांग्लादेशी मुसलमानों को बचाने के लिए एक विशेष अभियान आप ने शुरू किया है।(साभार एन बी टी)

Related posts

पुलिस सुधार दिवस पर उपराष्ट्रपति नायडू ने कहा – CM बदलते ही DGP बदलने की परम्परा गलत

किसानों में मतभेद? टिकैत आंदोलन जारी रखने पर अड़े

sayyed ameen

डोभाल के अफगान प्लान से तालिबान भी है खुश, कहा- बड़ी उम्मीद है

sayyed ameen