मीडिया मुग़ल

31 साल तक महिला से दरिंदगी! फैक्ट्री के 2 मालिकों पर लगाया आरोप

Crime

गुड़गांव
सेक्टर-37 एरिया की एक फैक्ट्री के 2 मालिकों पर वहां काम करने वाली महिला ने 31 साल से गैंगरेप करने का आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि कई बार उसने विरोध करना चाहा, लेकिन आरोपी उसे और पति को जान से मारने की धमकी देकर चुप करा देते थे। अब परेशान होकर महिला ने शिकायत पुलिस को दी है। महिला थाना वेस्ट में गैंगरेप व जान से मारने की धमकी देने के आरोप में एफआईआर दर्ज की गई है।

पुलिस के अनुसार, पीड़िता का कहना है कि उसकी शादी साल 1990 में हुई थी। पति उसे यूपी से गुड़गांव ले आया। यहां सेक्टर-37 की एक फैक्ट्री में पति मशीन ऑपरेटर के तौर पर काम करता था। मालिकों ने उन्हें फैक्ट्री परिसर में ही एक कमरा रहने के लिए दे दिया। इस कमरे के बगल में फैक्ट्री मालिक ओमप्रकाश शर्मा और सतीश शर्मा उर्फ पिंकी का ऑफिस था। महिला को भी उन्होंने अपने ऑफिस में साफ-सफाई के लिए काम पर रख लिया।

1990 में पहली बार रेप का आरोप
महिला का कहना है कि ओमप्रकाश ने 5 अगस्त, 1990 को पहली बार उसके साथ रेप किया। सतीश शर्मा उर्फ पिंकी से महिला ने सारी बात बताई तो उसने कहा कि इस बारे में किसी को मत बताना। इसके बाद उसने भी धमकी देकर महिला से रेप किया। फिर दोनों अक्सर महिला के साथ रेप करते रहे। इस दौरान एक बार आरोपियों ने महिला का गर्भपात भी कराया। 17 नवंबर, 2017 को महिला ने ओमप्रकाश शर्मा को कहा कि अब वो उसके परिवार को सब कुछ बता देगी। जिस पर आरोपी ने कहा कि वह जहर खाकर जान दे देगा और सुसाइड नोट पर महिला, उसके पति व बेटे का नाम लिख देगा, जिससे तीनों को जेल हो जाएगी। इससे महिला डर गई।

मामले की जांच में जुटी महिला पुलिस
आरोप है कि 27 नवंबर, 2017 को सतीश शर्मा ने उसके साथ रेप किया। महिला जब ज्‍यादा विरोध करने लगी तो आरोपियों ने महिला के पति को कहकर उसे गांव भिजवा दिया। गांव से लौटने के बाद फिर से वही होने लगा। महिला पति के साथ एक कॉलोनी में किराए पर रहने लगी, लेकिन आरोपी बाज नहीं आ रहे थे तो अब शिकायत पुलिस को दी गई। बुधवार रात महिला थाना वेस्ट में दोनों आरोपियों के खिलाफ गैंगरेप और धमकी देने के आरोप में एफआईआर दर्ज की गई है। महिला थाना वेस्ट एसएचओ इंस्पेक्टर पूनम सिंह ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है। महिला ने काफी समय बाद शिकायत दी है।(साभार एन बी टी)

Related posts

पंचायत सदस्य के पति का बंदूक की नोक पर अपहरण

sayyed ameen

फेल करने की धमकी देकर किया रेप, छात्रा की शिकायत पर हुआ गिरफ्तार

sayyed ameen

IIT के छात्र से परेशान हुईं नामी स्कूल की 50 से अधिक छात्राएं, पुलिस ने किया गिरफ्तार

sayyed ameen