मीडिया मुग़ल

2060 तक भारत बन जाएगा सबसे अधिक मुस्लिम आबादी वाला देश

सामाजिक

भारत अगले 40 साल में सबसे अधिक मुस्लिम आबादी वाला देश होगा। एक रिपोर्ट की मानें तो भारत जो अभी इस सूची में इंडोनेशिया के बाद दूसरे स्थान पर है, पहले पायदान पर काबिज होगा।
प्यू रिसर्च के मुताबिक, भारत 2060 तक इंडोनेशिया को इस सूची में पीछे छोड़ देगा। बताया जा रहै कि उस वक्त भारत में मुसलमानों की संख्या कोई 33.3 करोड़ हो जाएगी जो वर्तमान में 19 .4 करोड़ है।
भारत के बाद सबसे अधिक मुस्लिम आबादी पाकिस्तान, बांग्लादेश और नाइजीरिया में है। रिसर्च के मुताबिक, इंडोनेशिया इस पायदान पर सरककर चौथे स्थान पर पहुंच जाएगा और पाकिस्तान और नाइजीरिया रैंकिंग में ऊपर चले जाएंगे। पाकिस्तान में 2060 तक मुस्लिम आबादी 28.36 करोड़ हो जाएगी जो फिलहाल 18.4 करोड़ है।
2060 तक नाइजीरिया में मुस्लिम आबादी बढ़कर 28.31 करोड़ हो जाएगी। आबादी में धीमी वृद्धि इंडोनेशिया में होगी जब वहां मुसलमानों की आबादी 25.34 करोड़ रहेगी जो कि फिलहाल 21.9 करोड़ है।

Related posts

अब नौसेना में नाविक भी बनेंगी महिलाएं

मुख्यमंत्री के आगमन की तैयारी ज़ोर पकड़ी, बड़े अफसरों का गनियारी आना-जाना शुरू

जज्बे को सलाम : मासूम बच्ची को गोद में लेकर ड्यूटी कर रही महिला दारोगा