मीडिया मुग़ल

14 साल की लड़की से रेप, CM बोले- रात भर क्यों घूमते हैं टीन एजर?

Crime

पणजी
गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने बुधवार को विधानसभा में कहा कि किशोरों के माता-पिता को यह सोचने की जरूरत है कि उनके बच्चे रात में समुद्र तटों पर क्यों घूमते हैं। सावंत विपक्षी विधायकों के आरोपों का जवाब दे रहे थे, जिन्होंने दो नाबालिग लड़कियों के साथ रेप के बाद गोवा में कानून-व्यवस्था की स्थिति खराब होने का आरोप लगाया था। यह घटना 24 जुलाई की रात को दक्षिण गोवा के लोकप्रिय कोलवा समुद्र तट पर हुई थी।

मुख्यमंत्री ने विधानसभा के चल रहे मॉनसून सत्र के दौरान ध्यानाकर्षण प्रस्ताव के जवाब में कहा, ‘दस बच्चे समुद्र तट पर एक पार्टी के लिए गए। 10 में से छह घर लौट आए। शेष चार, जिनमें दो लड़के और दो लड़कियां शामिल हैं, पूरी रात समुद्र तट पर रहे। जब एक 14 वर्षीय लड़की समुद्र तट पर रात बिताती है, माता-पिता को भी आत्मनिरीक्षण करना होगा, उन्हें भी ध्यान रखना चाहिए।’
‘पुलिस पर नहीं छोड़ सकते सारी जिम्‍मेदारी’
सावंत ने कहा, ‘यह हमारी भी जिम्मेदारी है। सिर्फ इसलिए कि बच्चे अपने माता-पिता की नहीं सुन रहे हैं, हम पुलिस पर सारी जिम्मेदारी नहीं छोड़ सकते।’ कथित बलात्कार की घटना के सिलसिले में चार लोगों आसि हटेली (21), राजेश माने (33), गजानंद चिंचंकर (31) और नितिन यब्बल (19) को गिरफ्तार किया गया है।(साभार एन बी टी)

Related posts

राजनांदगांव में 11 लाख रूपए की 384 पेटी शराब जब्त,दो आरोपी बंदी

“चेला” कहने से भड़का …’गुरुदक्षिणा’ में मिले लात-घूंसे और छुरी के घाव

sayyed ameen

पुलिस के रवैय्ये से परेशान रेप पीड़िता ने थाने में खुद को जला डाला