मीडिया मुग़ल

सोमी अली ने सलमान खान को दी पर्दाफाश करने की धमकी?

Breaking News

मुम्बई

बॉलिवुड सुपरस्टार सलमान खान अपनी फिल्मों के अलावा अपने अफेयर्स के कारण काफी सुर्खियों में रहे हैं। सलमान खान का संगीता बिजलानी, सोमी अली, ऐश्वर्या राय जैसी ऐक्ट्रेसेस के साथ अफेयर हमेशा सुर्खियों में रहा है। खासतौर पर सलमान और ऐश्वर्या का रिलेशनशिप तब और ज्यादा सुर्खियों में आ गया था जब ऐसी खबरें सामने आई थीं कि सलमान ने कथित तौर पर नशे में ऐश्वर्या के साथ मारपीट की थी। अब ऐसा लग रहा है कि इशारों-इशारों में ऐसा ही कुछ आरोप उनकी पूर्व गर्लफ्रेंड सोमी अली भी लगा रही हैं।

सोमी ने क्या लिखा?
दरअसल सोमी अली ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में उन्होंने सलमान खान और भाग्य श्री की फिल्म ‘मैंने प्यार किया’ के सीन का स्क्रीनशॉट शेयर किया है। इस स्क्रीन शॉट के साथ सोमी अली ने लिखा, ‘बॉलिवुड के हार्वी वीन्सटीन, एक दिन तुम्हारा भी पर्दाफाश होगा। जिन महिलाओं को तुमने अब्यूज किया है, एक दिन सामने आएंगी और अपना सच बताएंगी। जैसे ऐश्वर्या राय बच्चन ने किया।’

कौन है हार्वी वीन्सटीन?
हार्वी वीन्सटीन हॉलिवुड के मशहूर प्रड्यूसर और फिल्ममेकर हैं। हार्वी पर एक, दो नहीं बल्कि बहुत सारी महिलाओं और ऐक्ट्रेसेस ने रेप करने, मारपीट करने, यौन शोषण करने और धमकाने के आरोप लगाए थे। इनमें केट ब्लैंकेट, लीजा कैंपबेल, एवा ग्रीन, ऐंजिलना जोली जैसी मशहूर ऐक्ट्रेस शामिल थीं। इसके बाद हार्वी वीन्सटीन को अदालत ने 23 साल कैद की सजा सुनाई थी।

ऐश्वर्या संग मारपीट के आरोप
एक समय पर ऐश्वर्या राय और सलमान खान रिलेशनशिप में थे। हालांकि कुछ समय के बाद दोनों के बीच विवाद की खबरें सामने आने लगीं। सलमान पर ऐसे आरोप थे कि वह शराब के नशे में ऐश्वर्या राय के साथ मारपीट करते थे और फोन करके धमकाते थे। हालांकि सलमान ने हमेशा ऐसे सभी आरोपों से इनकार किया है।

सलमान की पहली गर्लफ्रेंड थीं सोमी
सोमी अली पाकिस्तानी मूल की अमेरिकन नागरिक हैं। सोमी, सलमान खान को बहुत पसंद करती थीं और इसीलिए 16 साल की उम्र में मुंबई आ गई थीं। सोमी बाद में सलमान की गर्लफ्रेंड भी रहीं लेकिन उनका रिश्ता बहुत ज्यादा दिनों तक नहीं चल सका। 1999 में यह रिश्ता पूरी तरह खत्म हो गया जिसके बाद सोमी वापस अमेरिका लौट गईं। इसके बाद सोमी ने अपनी पढ़ाई पूरी की और अब वह एक एनजीओ चलाती हैं।(साभार एन बी टी)

 

Related posts

एंकर को पकड़ने आई छत्तीसगढ़ पुलिस कैसे हाथ मलती रह गई

sayyed ameen

NEET से पहले छात्र ने की खुदकुशी, CM ने परीक्षा से छूट के लिए कानून बनाने कहा ?

sayyed ameen

अमेरिका ने तालिबान से लगाई ‘रहम’ की गुहार

sayyed ameen