मीडिया मुग़ल

मोहब्बत के दुश्मन और बढ़े, 12 वीं के छात्र को पीट-पीट कर मार डाला

Crime

पुलिस की जांच में पता चला है कि लड़का और लड़की पहले भी कई बार मिल चुके थे और इसकी जानकारी लड़की के घर वालों को भी थी।
12वीं के छात्र की पीट-पीटकर हत्या

खास बातें
लड़की के परिजनों ने की पिटाई
गांववालों ने भी लड़कों को पीटा
पुलिस ने दर्ज किया आरोपियों के खिलाफ मामला
नई दिल्ली: 12वीं के एक छात्र की गांव वालों ने सिर्फ इस लिए पीट-पीटकर हत्या कर दी क्योंकि वह घर पर एक लड़की के साथ मिला था. पूरा मामला त्रिपुरा के एक गांव का है. दरअसल, 12वीं में पढ़ने वाला लड़का उसी गांव की एक लड़की से प्यार करता था. घटना वाले दिन वह लड़की से मिलने उसके घर गया था. इसी दौरान लड़की के परिजनों ने उसे पकड़ लिया और गांव वालों के साथ मिलकर उसकी पिटाई शुरू कर दी. इस पिटाई में लड़के की मौत हो गई. पुलिस की जांच में पता चला है कि लड़का और लड़की पहले भी कई बार मिल चुके थे और इसकी जानकारी लड़की के घर वालों को भी थी. पुलिस के अनुसार लड़की के घर वालों ने पहले भी लड़के के साथ मारपीट की थी. पुलिस ने घटना की जानकारी मिलने के बाद लड़की के परिजनों समेत कुछ गांववालों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

Related posts

28 साल के SDM अरेस्‍ट, महिला अधिकारी को कर रहे थे ब्लैकमेल

sayyed ameen

कवि कुमार विश्वास के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी

sayyed ameen

अवैध संबंधों के शक में खूनी खेल 5 का कत्ल, खुद थाने में किया सरेंडर

sayyed ameen