मीडिया मुग़ल

मुख्यमंत्री की पत्नी के खिलाफ शिकायत दर्ज…

Breaking News

मुंबई: गणतंत्र दिवस के मौके पर आयोजित किए गए ध्वजारोहण कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की पत्नी रश्मि ठाकरे और बेटे (मंत्री आदित्य ठाकरे) पर आचार संहिता भंग करने का आरोप लगाया गया है। एडवोकेट जयश्री पाटिल ने यह आरोप लगाया है। इतना ही नहीं जयश्री पाटिल ने इसके खिलाफ पुलिस स्टेशन में शिकायत भी दर्ज करवाई है। आरोप है कि ध्वजारोहण के समय रश्मि ठाकरे ने तिरंगे को सैल्यूट नहीं किया। इसी प्रकार आदित्य ठाकरे को भी नियमों के विरुद्ध रेड कार्पेट पर बुलाया गया। मामले में लोकायुक्त के पास भी शिकायत की गई है।

क्या बोलीं जयश्री पाटिल
जयश्री पाटिल कहा कि गणतंत्र दिवस के मौके पर ध्वजारोहण के समय रश्मि ठाकरे ने तिरंगे को सैल्यूट नहीं किया था। यह आचार संहिता भंग करने का मामला बनता है।

एफआईआर दर्ज करने की मांग
शिकायतकर्ता एडवोकेट जयश्री पाटिल ने अपनी शिकायत में कहा है कि मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने तिरंगे को सलामी देते समय सिर पर गांधी टोपी नहीं पहनी थी। इस पर मेरा कोई आक्षेप नहीं है। उन्होंने कहा कि गणतंत्र दिवस पर रेड रेड कार्पेट पर जो भी गणमान्य उपस्थित होते हैं। उन्हें बिना किसी को पूछे भी तिरंगे का अभिवादन करना होता है। लेकिन मुख्यमंत्री की पत्नी ने तिरंगे को सलामी नहीं दी। क्या उन्हें संविधान मान्य नहीं है?(साभार एन बी टी)

Related posts

बॉडीगार्ड के घर छापेमारी से खुली TMC नेता की पोल पट्टी

sayyed ameen

KKR ने बदला कप्तान, क्या अब बदलेगी किस्मत?

sayyed ameen

आज़ादी के नारे लगाए तो देशद्रोह का केस दर्ज होगा:योगी आदित्यनाथ