मीडिया मुग़ल

भागे अफगान सैनिक, कई जिलों पर तालिबान का कब्जा

Breaking News

काबुल
उत्तरी अफगानिस्तान में अफगान सैनिकों के मोर्चा छोड़कर भागने के बाद वहां तालिबान की गतिविधियां तेज हो गयी हैं और रातों-रात उसने कई जिलों पर अपना नियंत्रण कर लिया है। इस आशय की जानकारी देते हुए अधिकारियों ने रविवार को बताया कि सैकड़ों की संख्या में अफगान सैनिक सीमा पार करके ताजिकिस्तान में चले गए हैं।
ताजिकिस्तान की राष्ट्रीय सुरक्षा पर स्टेट कमेटी द्वारा जारी बयान के अनुसार, तालिबान लड़ाकों के सीमा की ओर बढ़ने के बीच 300 से ज्यादा अफगान सैनिकों ने अफगानिस्तान के बड़ाखशान प्रांत से देश की सीमा में प्रवेश किया। अफगान सैनिकों ने स्थानीय समयानुसार शनिवार शाम करीब साढ़े छह बजे सीमा पार की।

बयान के अनुसार, ‘मानवता और अच्छे पड़ोसी होने के सिद्धांत से प्रेरित होकर’ ताजिक अधिकारियों ने पीछे हट रहे अफगान नैशनल डिफेंस ऐंड सिक्यॉरिटी फोर्सेज को ताजिकिस्तान की सीमा में प्रवेश करने दिया। अप्रैल के मध्य में अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइेडन के अफगानिस्तान में चल रहे ‘अंतहीन’ युद्ध को समाप्त करने की घोषणा किए जाने के बाद से ही तालिबान ने पूरे देश में अपनी गतिविधियां बढ़ा दी हैं।
चरमपंथी समूह को सबसे ज्यादा लाभ देश के उत्तरी भाग में हुआ है, जो अमेरिका समर्थित उन लड़ाकों का गढ़ था जिसने 2001 में उसे (तालिबान को) हराने में मदद की थी। अफगानिस्तान के 421 जिलों और जिला केन्द्रो में से एक तिहाई पर फिलहाल तालिबान का नियंत्रण है।(साभार एन बी टी)

Related posts

भ्रष्टाचारियों पर ‘ब्रह्मास्त्र’ दागने की तैयारी कर रही सरकार?

sayyed ameen

खिसका पहाड़, भूस्खलन में अब तक 33 लोगों की मौत

sayyed ameen

कोरोनाबन्दी खत्म होने से एक दिन पहले मरीजों की संख्या 9 हजार के पार, अब तक 308 लोगों मरे