मीडिया मुग़ल

पीएम मोदी ने बढ़ाया महिला टीम का हौसला, कहा- आप पर गर्व है

Breaking News

नई दिल्ली
भारतीय महिला टीम को तोक्यो ओलिंपिक के सेमीफाइनल में अर्जेंटीना से हार मिली। टीम इंडिया ने पहले क्वॉर्टर के दूसरे ही मिनट में मिली बढ़त को बरकरार नहीं रख सकी। हालांकि, रानी रामपाल की कप्तानी में खेल रही टीम ने आखिरी दम तक जोर लगाया, लेकिन 1-2 से मुकाबले में हार मिली। मैच खत्म होते ही पीएम नरेंद्र मोदी ने टीम इंडिया को हौसलाफजाई करते हुए ट्वीट किया।

उन्होंने महिला टीम को निराश नहीं होने की बात कहते हुए लिखा- एक चीज जिसे हम #Tokyo2020 याद रखेंगे, वह है हमारी हॉकी टीमों का शानदार प्रदर्शन। आज खेल के माध्यम से हमारी महिला हॉकी टीम ने बेजोड़ धैर्य और शानदार कौशल दिखाया। टीम पर गर्व है। आगे के खेल और भविष्य के प्रयासों के लिए शुभकामनाएं।

उल्लेखनीय है कि पुरुष हॉकी टीम को मंगलवार को बेल्जियम के खिलाफ 2-5 से हार मिली थी। उस मैच को पीएम लाइव देख रहे थे। उस मैच में भी टीम इंडिया ने शुरुआती बढ़त ली थी। उसे ब्रॉन्ज मेडल मुकाबले में जर्मनी से गुरुवार को भिड़ना है।

कांस्य के लिए अब ब्रिटेन से भिड़ंत
अर्जेंटीना के हाथों सेमीफाइनल में 1-2 से मिली हार के साथ ही तोक्यो ओलिंपिक में स्वर्ण पदक जीतने का भारतीय महिला हॉकी टीम का सपना टूट गया जो अब कांस्य के लिए खेलेगी। भारत को दूसरे ही मिनट में गुरजीत कौर ने बढ़त दिलाई थी लेकिन अर्जेंटीना के लिए कप्तान नोएल बारियोनुएवो ने 18वें और 36वें मिनट में गोल दागे। भारत का सामना कांस्य पदक के लिए ब्रिटेन से होगा।(साभार एन बी टी)

Related posts

रुला रहा कोरोना! 45 रुपए किलो से बसें बेचने को मजबूर कारोबारी

sayyed ameen

किसानों में मतभेद? टिकैत आंदोलन जारी रखने पर अड़े

sayyed ameen

BSF के सिपाही ने 5 साथियों को ही क्यों मार डाला…

sayyed ameen