मीडिया मुग़ल

पति हुआ होम क्वारंटाइन तो पत्नी ने खुद को लगा ली आग, बिछड़ने का था डर

Crime

पश्चिम सिंहभूम
कोरोना वायरस के एक संदिग्ध मरीज को प्रशासन ने होम क्वारंटाइन के लिए कहा था। इस बात की जानकारी मिलते ही संदिग्ध मरीज की पत्नी ने खुद को आग के हवाले कर लिया। स्थानीय लोगों की मदद से उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है और फिलहाल इलाज चल रहा है। घटना झारखंड के पश्चिम सिंहभूम जिले की है।

बताया जा रहा है कि जिले के मनोहरपुर इलाके में कोरोना का एक संदिग्ध मरीज मिला था। स्वास्थ्य विभाग ने उसे जांच रिपोर्ट आने तक होम क्वारंटाइन कर दिया। इस बात से व्यक्ति की पत्नी परेशान हो गई। उसके मन में पति से बिछड़ जाने का डर बैठ गया। इसी डर के कारण महिला ने खुद को आग के हवाले करने का फैसला कर लिया। हालांकि आग लगते ही महिला के शोर से आस-पड़ोस के लोग वहां इकट्ठा हो गए। लोगों ने आग पर काबू पाया और घटना की जानकारी स्थानीय प्रशासन को दी। सूचना मिलने पर पहुंची प्रशासन की टीम ने महिला को अस्पताल में भर्ती कराया। फिलहाल डॉक्टरों की देखरेख में महिला का इलाज चल रहा है।

यूपी में दो ने कर ली आत्महत्या

इससे पहले उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में एक शख्स ने गर्दन रेतकर आत्महत्या कर ली थी। उसने अपने सुसाइड नोट में कोरोना के कारण आत्महत्या करने की बात लिखी थी। यूपी के ही बरेली से एक ऐसा ही मामला सामने आया था। बरेली जंक्शन पर एक युवक ने मालगाड़ी से कटकर जान दे दी। युवक को कई दिनों से बुखार था। बताते हैं वह जंक्शन पर आया उसने कहा भी कि मुझे कोरोना है। मुझे बचा लो। किसी ने ध्यान नहीं दिया। युवक ट्रैक पर लेट गया, इसी बीच मालगाड़ी आ गई और उसकी मौत हो गई।(साभार लाइव हिंदुस्तान)

Related posts

छी.. छी..का मामला चप्पल मारकर निपटाया, कुकर्मियों ने पैर भी छुए

मासूम बच्चे और उसके अपहरणकर्ताओं का कोई सुराग नहीं

अफवाह के बाद असमियों ने अरूणाचल प्रदेश के पर्यटकों को खूब मारा