मीडिया मुग़ल

दुल्हन को दिखा बॉयफ्रेंड तो शादी से किया इनकार

सामाजिक

हैदराबाद
शादी का मंडप तैयार था, बारात पहुंच चुकी थी और दूल्हा-दुल्हन स्टेज पर मौजूद थे। शादी की रस्में शुरू होने ही वाली थी कि शादी में ऐसा कुछ हुआ जिसके बारे में किसी ने कुछ सोचा ही नहीं था। फिल्म के सीन की तरह दुल्हन ने शादी की रस्में बीच में रोक दीं और शादी के हॉल को यह कहते हुए छोड़ दिया कि वह शादी नहीं करना चाहती।

यह घटना तेलंगाना में वानपार्टी जिले के चारलापल्ली गांव की है। जहां पर शादी का रस्में चल रही थी। इससे पहले कि दूल्हा मंगलसूत्र बांधे, दुल्हन ने यह कहकर सबको चौंका दिया कि वह शादी नहीं करना चाहती। रिश्तेदारों ने दुल्हन को मनाने की काफी कोशिशें की लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ जिसके बाद दुल्हन हॉल से बाहर चली गई।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, दुल्हन के परिवार का कहना है कि उसने शादी में अपने पूर्व प्रेमी को देखा था, जिसके बाद उसने यह कदम उठाया। शादी में आए मेहमानों में से एक ने बताया कि हमने उसे पकड़ने की कोशिश की, लेकिन नहीं कर सके।

बिहार में दुल्हन की विदाई से 2 घंटे पहले कराई गई दूल्हे की दूसरी शादी

बिहार के गोपालगंज में अग्नि के सात फेरे लेकर सात जन्मों तक साथ निभाने का संकल्प लेनेवाली दुल्हन विदाई होने से ठीक पहले फरार हो गई। बाद में दूल्हे की शादी दूसरी लड़की के साथ करानी पड़ी।

पुलिस के एक अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि शेखपरसा गांव की एक लड़की की शादी उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के तरेया सुजान थाने के भगवानपुर गांव के घनश्याम कुमार के पुत्र सुधीर कुमार से तय हुई। 26 फरवरी की रात दोनों की शादी हंसी-खुशी के बीच पारंपरिक तरीके से संपन्न हो गई। कुछ देर बाद गुरुवार तड़के दूल्हा जब दुल्हन के घर विदाई कराने पहुंचा, तो उसके पैरों तले की जमीन खिसक गई। ग्रामीणों ने बताया कि दुल्हन अपने प्रेमी के संग फरार हो चुकी है।

दूल्हे के पिता ने इसकी सूचना पुलिस को दी, लेकिन तब तक दुल्हन के परिवार लोग भी फरार हो गए। इसके बाद दूल्हा मायूस होकर बिना दुल्हन के ही घर लौटने की सोच ही रहा था, तभी गांव के एक व्यक्ति ने दूल्हे के परिजनों को संबल दिया। गांव के गणमान्य लोग जुटे और इसी गांव की एक दूसरी लड़की के साथ उसकी शादी कराने का निर्णय लिया गया। इस पर दूल्हे और उनके परिजनों ने भी सहमति जताई।(साभार लाइव हिंदुस्तान)

Related posts

चोर की जान बचाने के लिए कुएं में कूदा पुलिसकर्मी

sayyed ameen

समाचारों के साथ विचारों को मिलाना ‘खतरनाक कॉकटेल’

sayyed ameen

देश में फिर बढ़ रहे कोरोना के मामले, ब्रिटेन में भी नए केस से बढ़ी चिंता

sayyed ameen