मीडिया मुग़ल

तिहाड़ जेल में रहस्यमयी आवाज़ो से कैदियों में दहशत ,साया दिखता है..

वर्चुअल रिअलिटी

तिहाड़ जेल में इन द‍िनों एक अफवाह ने महिला कैदियों को परेशान कर रखा है। कुछ महिला कैदियों ने दावा किया है कि उनको रात में एक महिला का साया दिखाई देता है।
तिहाड़ जेल में आजकल एक अफवाह फैल रही है जिससे महिला कैदी दहशत में हैं
कुछ महिला कैदियों ने दावा किया है कि उन्‍हें रात में महिला का साया दिखाई देता है
उन्‍होंने कहा कि तेज-तेज से रोने की आवाज सुनाई देती है, जो उन्हें सोने नहीं देती है
नई दिल्ली
जेल अपने आप में खौफ वाली जगह है लेकिन तिहाड़ जेल में आजकल एक अफवाह फैल रही है, जिसने महिला कैदियों में और दहशत पैदा कर दी है। कुछ महिला कैदियों ने दावा किया है कि उनको रात में एक महिला का साया दिखाई देता है। तेज रोने की आवाज सुनाई देती है, जो उन्हें सोने नहीं देती। कुछ महिला कैदियों के मन में डर बैठ गया है। रात के दो बजते ही कैदी महिलाएं डरने लगती हैं और चीखने लगती हैं।

सूत्रों का कहना है कि दहशत का यह हाल इन दिनों तिहाड़ की महिला जेल नंबर-6 में हो रहा है। रात में चिल्लाने वाली इन महिला कैदियों का कहना है कि अधिकतर वक्त तो किसी महिला कैदी के रोने की यह आवाज रात के 2 बजे के आसपास ही सुनने को मिलती है, लेकिन कई बार कुछ महिला कैदियों ने इस तरह की आवाजें सुनने की शिकायत दिन के वक्त भी की है।
महिला कैदियों के दावों और रहस्यमय आवाजों का क्या सच है, इस बारे में अभी कुछ नहीं कहा जा सकता। जेल में तरह-तरह की अफवाहें फैलने लगी हैं। कोई कह रहा कि कैदी महिला ने यहां आत्महत्या की होगी, जिसका साया भटक रहा है तो कोई इसी में और बातें जोड़ दे रहा है कि आत्महत्या करने वाली कैदी महिला बेकसूर रही होगी, इसलिए ही यहां उसके रोने की आवाजें सुनाई दे रही हैं लेकिन साइंस के दौर में ये सब बातें बेमानी हैं।
बात यहीं खत्म नहीं हो रही है। इन महिलाओं के रात में चिल्लाने को लेकर ये बात भी फैल रही है कि रहस्यमय साया देखने वाली बात कुछ महिला कैदियों के मन का वहम है या फिर वे किसी बीमारी से ग्रसित हैं। इन अफवाहों से उन महिलाओं के मन में भी डर पैदा हो रहा है जिन्हें आवाजें सुनाई नहीं देतीं।(साभार नवभारत टाईम्स)

Related posts

‘डकैती’ का ‘खेल’ रच माधवराव सिंधिया ने भारतीय क्रिकेट टीम के छुड़ाए थे पसीने

sayyed ameen

…जब भूतों के खिलाफ दर्ज करनी पड़ी शिकायत

sayyed ameen

सबसे बड़े रईस की धरती पर वापसी क्यों नहीं चाहते हैं लोग!

sayyed ameen