मीडिया मुग़ल

छोटा राजन की शादी में मुस्कुराते दाऊद इब्राहिम और महजबीन स्टेज पर

Breaking News

मुंबई:अंडरवर्ल्ड की दुनिया में दोस्ती कब जानी दुश्मनी में बदल जाए ये कोई नहीं जानता। भगोड़े अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के बारे में कई किस्से सामने आते रहते हैं। दाऊद के सबसे कट्टर दुश्मन राजेंद्र सदाशिव निखलजे उर्फ छोटा राजन को अक्टूबर 2015 में इंडोनेशिया के बाली से गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद से वह दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद है। उधर दाऊद पाकिस्तान के कराची में छिपा बैठा है। इसका कबूलनामा दाऊद के भाई इकबाल कासकर ने भी किया है। दाऊद इब्राहिम और छोटा राजन की खूनी रंजिश की बजाए बात एक तस्वीर की। एक ऐसी तस्वीर जिसमें दाऊद इब्राहिम शादी के स्टेज पर अपने सबसे बड़े दुश्मन छोटा राजन के बगल में मुस्कुराता दिख रहा है। छोटा राजन के चेहरे पर भी मुस्कान है। आखिर इस तस्वीर की क्या कहानी है? आइए आपको बताते हैं।

दाऊद, छोटा राजन और अंडरवर्ल्ड के समीकरण
तस्वीर के किस्से पर आगे बढ़ें उससे पहले मुंबई अंडरवर्ल्ड के समीकरणों को थोड़ा समझ लीजिए। एक दौर था जब दाऊद इब्राहिम और छोटा राजन का मुंबई के अंडरवर्ल्ड पर कब्जा था। लेकिन तब दोनों दुश्मन नहीं दोस्त हुआ करते थे। 1993 के मुंबई सीरियल ब्लास्ट से पहले दाऊद और राजन काफी करीब थे। तस्वीर पर बात करें उससे पहले छोटा राजन की हिस्ट्रीशीट खोलते हैं। राजेंद्र सदाशिव निखलजे ने राजन नायर उर्फ बड़ा राजन के गैंग से अपराध की दुनिया में एंट्री की थी। बड़ा राजन की मौत के बाद छोटा राजन ने अंडरवर्ल्ड में ऊंचाई छुई। एक टिकट ब्लैक करने वाले मामूली अपराधी से छोटा राजन मुंबई अंडरवर्ल्ड के सबसे खूंखार नामों में से एक हो गया। फिरौती, स्मगलिंग और हत्या की वारदातों से उसके गुनाहों की फेहरिस्त बढ़ती गई। बड़ा राजन के बाद जल्द ही छोटा राजन ने दाऊद के करीबियों में जगह बना ली।

गवली गैंग के बदले के डर से गैंगस्टर्स दुबई हुए शिफ्ट
दाऊद इब्राहिम, छोटा राजन और अरुण गवली के नेटवर्क की मुंबई के अपराध जगत में तूती बोल रही थी। गवली के भायखला गैंग में रामा नाइक और बाबू रेशीम थे। 80 के दशक के आखिरी कुछ सालों में गवली गैंग ने डी कंपनी की मदद की। तभी एक ड्रग डील में अनबन के बाद रामा नाइक का एनकाउंटर हो गया। गवली को लगता था कि दाऊद के इशारे पर एनकाउंटर हुआ। इसके बाद दगड़ी चॉल से ही गवली अपना गैंग चलाता रहा। इस बीच गवली गैंग के बदला लेने के डर से डी कंपनी के शरद शेट्टी, छोटा शकील और सुनील सावंत जैसे बड़े गैंगस्टर्स ने मुंबई छोड़कर दुबई का रुख किया। छोटा राजन भी दुबई चला गया और कभी वहां से मुंबई नहीं लौटा।

1987 में दुबई में हुई शादी, दाऊद अपनी बीवी संग पहुंचा
1987 में दाऊद इब्राहिम ने डी कंपनी का कामकाज देखने के लिए छोटा राजन को दुबई भेजा था। इसी साल दुबई में छोटा राजन ने सुजाता से शादी कर ली। इस शादी में दाऊद इब्राहिम अपनी बीवी महजबीन के साथ पहुंचा था। जिस तस्वीर की बात हो रही है, वह दुबई में हुई इसी मैरिज पार्टी की है। दाऊद इब्राहिम और उसकी बीवी महजबीन ने स्टेज पर मुस्कुराते हुए फोटो खिंचाई थी। इसमें छोटा राजन के बगल पैंट-शर्ट में दाऊद खुश दिख रहा है। छोटा राजन के चेहरे पर भी मुस्कुराहट है। वहीं दाऊद की बीवी महजबीन और छोटा राजन की पत्नी सुजाता भी प्रसन्न मुद्रा में नजर आ रही हैं। ये वो वक्त था जब छोटा राजन दाऊद का सबसे खास हुआ करता था। डी कंपनी में उसकी हैसियत नंबर दो की थी। 1987 में सुजाता से शादी के बाद तकरीबन पांच साल बाद तक दाऊद और छोटा राजन के संबंध अच्छे रहे। 1992 में हुए एक वाकये ने दोनों के बीच अलगाव की लकीर खींच दी। दाऊद इब्राहिम और मुंबई अंडरवर्ल्ड पर एस हुसैन जैदी ने ‘डोंगरी टू दुबई’ (Dongri To Dubai) किताब लिखी है। दाऊद के गैंग में छोटा राजन के बढ़ते कद से छोटा शकील नाराज था।(साभार एन बी टी)

Related posts

छत्तीसगढ़ विधानसभा में बजट ध्वनिमत से पारित

श्रीलंका ने भारत की आपत्तियों को किया दरकिनार

sayyed ameen

बिना लक्षण वाले मरीज से बात करने पर भी हो सकता है कोरोना