मीडिया मुग़ल

अज़गर बकरी को निगल गया, बौराये ग्रामीणों ने झाड़ी से खींच कर वन विभाग को सौंपा

सामाजिक

विशालकाय अजगर गांव में घर के बाहर बंधी बकरी को निगल गया। बकरी को अजगर का निवाला बनते देख गांव के बच्चे दहशत में आ गए।
आगरा
यूपी के आगरा जिले के एक गांव में एक अजगर जंगल से आबादी वाले इलाके में आ पहुंचा। विशालकाय अजगर को देखकर पूरे गांव में हड़कंप मच गया। इतने में अजगर ने घर के बाहर बंधी एक बकरी को अपना निवाला बना लिया। देखते ही देखते पूरे गांव में दहशत फैल गई।
मामला आगरा के थाना फतेहाबाद क्षेत्र के गांव सांकुरी की है। गुरुवार सुबह विशालकाय अजगर गांव में घर के बाहर बंधी बकरी को निगल गया। बकरी को अजगर का निवाला बनते देख गांव के बच्चे दहशत में आ गए। बकरी को निवाला बनाने के बाद अजगर झाड़ियों में छिप गया।

मौके पर पहुंची पुलिस
झाड़ियों में आराम फरमा रहे अजगर को पकड़ने के लिए ग्रामीणों ने रस्सियों से उसे बांध लिया और यूपी 100 को सूचित किया। मौके पर पुलिस की गाड़ी पहुंच गई। बाद में वन विभाग की टीम की मदद से अजगर को जंगल में छोड़ दिया गया।

Related posts

ऑनलाइन स्टडी के दौरान बच्चों में सामने आने लगी ये प्रॉब्लम

sayyed ameen

बस्तर के हिंसा पीड़ित आदिवासी पड़ोसी राज्यों में दयनीय हालत में जीने को मजबूर

स्वस्थ बच्चा उज्ज्वल भविष्य की निशानी है : रश्मि सिंह

sayyed ameen