मीडिया मुग़ल

अंधाधुंध फायरिंग कर दुल्हन को उठाने की कोशिश नाकाम

Crime

छपरौली बागपत
उत्तर प्रदेश के बागपत में शनिवार की रात छह हथियारबंद बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग कर घर में घुसकर दुल्हन को उठाने का प्रयास किया। फायरिंग में दुल्हन बाल-बाल बची। ग्रामीणों से घिरता देख बदमाश अंधाधुंध फायरिंग करते हुए फरार हो गए। दुल्हन के भाई ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए नामजद तहरीर दी है। आरोपी दुल्हन के कस्बे के ही हैं, जो काफी समय से उसे परेशान कर रहे थे। एक बार दूल्हा पक्ष को धमकी देकर उसकी शादी भी तुड़वा चुके हैं।

सहारनपुर के नकुड़ क्षेत्र के युवती की 14 फरवरी को शादी बागपत के छपरौली स्थित राठौड़ा गांव में में हुई थी। 15 फरवरी को उसके भाई उसकी विदाई कराने आए थे। उनका पीछा करते हुए नकुड़ कुछ बदमाश भी राठौड़ा पहुंच गए। रात 8:30 बजे के लगभग ये बदमाश हवा में हथियार लहराते हुए जबरन दुल्हन के घर में घुस गए। बदमाशों ने दुल्हन के साथ खींचतान करते हुए उसे उठा ले जाने का प्रयास किया। हथियार से लैस बदमाशों को देखकर घर की महिलाओं ने शोर मचा दिया। परिवार के सदस्यों और ग्रामीणों की भीड़ देख बदमाशों ने दुल्हन को मारने की नियत से गोली चला दी। जिसमें वह बाल-बाल बची। ग्रामीणों ने बदमाशों को पकड़ने का प्रयास किया तो वह सब अंधाधुंध फायरिंग कर दुल्हन के अपहरण की धमकी देते हुए फरारा हो गए।

दुल्हन के भाई ने छह लोगों के खिलाफ छपरौली थाने में तहरीर दी है। दुल्हन ने चार बदमाशों की पहचान कर ली है, आरोपी काफी समय से उसका पीछा कर उसे परेशान कर रहे थे। एक बार उसकी शादी भी तुड़वा चुके हैं। इस संबंध में छपरौली थानाध्यक्ष दिनेश कुमार चिकारा ने बताया कि दुल्हन के भाई सुधीर ने तहरीर दी है, इसकी जांच कर कार्रवाई की जा रही है। उधर एएसपी अनिल कुमार सिंह ने मामला संज्ञान में होने के साथ ही जांच शुरू होने की बात कही है।(साभार लाइव हिंदुस्तान)

Related posts

दिल्ली हिंसा में इन 5 हथियारों से मचाया कत्लेआम, रिपोर्ट से खुलासा

तीन लाख रुपये की डिमांड, नहीं दिए तो पति ने पिला दिया तेजाब

sayyed ameen

मामूली चोरी का मामला पहुंचा 30 करोड़ तक…

sayyed ameen